फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   500 and 1000 rupees changed in bank, 2.50 lacs rupees, not received, Hisar

नहीं पहुंचा 2.5 लाख वाला ई-मेल, खाली हाथ लौटे शादी वाले परिवार

Fri, 18 Nov 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Fri, 18 Nov 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
500 and 1000 rupees changed in bank, 2.50 lacs rupees, not received, Hisar
नोटबंदी - फोटो : bureau

शादी समारोह के लिए बैंक से 2.50 लाख रुपये मिलने की खबर मिलने के बाद बैंकों में पहुंचे ऐसे परिवारों को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा। बैंकों के पास वीरवार दोपहर बाद तक इस तरह के आदेश नहीं पहुंच पाए थे। ऐसे में बैंकों की ओर से किसी तरह की मदद नहीं दी जा सकी। शादी समारोह वाले परिवार डीसी दफ्तर पहुंचे तो वहां से भी राहत नहीं मिल सकी।

विज्ञापन


रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से सुबह के समय शादी समारोह के लिए 2 लाख 50 हजार रुपये तक की नकदी उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। यह न्यूज कुछ मिनट में ही देशभर में फैल गई। ऐसी जानकारी मिलते ही लोग शादी समारोह के कार्ड लेकर बैंकों में पहुंचे।
विज्ञापन


बैंकों में इस बारे में निर्देश नहीं पहुंचे थे। ऐसे में लोगों को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा। बैंक अधिकारी देर शाम तक मेल का इंतजार करते रहे। शादी वाले परिवार बैंकों के बाद डीसी कार्यालय भी पहुंचे। शादी के कार्ड भी दिखाए। प्रशासनिक अधिकारी भी नियमों का हवाला देकर राहत नहीं दिला सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिसंबर को है शादी
आदमपुर के गांव लाडवी निवासी सुभाषचंद्र के बेटे लीलूराम उर्फ विकास की एक दिसंबर को शादी है। परिवार लोगों के सामने फिलहाल नोट का सबसे बड़ा संकट है। वीरवार को सुभाष ने अपने बडे़ बेटे को नोट बदलवाने के लिए न्यौली गांव के बैंक भेजा। यहां बैंक अधिकारियों ने पैसा बदलने से इन्कार कर दिया। बाद में परिवार के लोगों ने हिसार डीसी कार्यालय पहुंचकर मदद मांगी। डीसी कार्यालय की ओर से लीड बैंक मैनेजर से फोन किया गया तो बताया गया कि निर्देश नहीं आए हैं।

बैंक से लिया मैरिज लोन
असिस्टेंट फायर ऑफिसर दलबीर सिंह की बेटी अन्नू की 24 की शादी है। हिसार विश्वकर्मा धर्मशाला में समारोह होना है। दलबीर सिंह ने बताया कि शादी के लिए उन्होंने बैंक से मैरिज लोन लिया है। बैंक की ओर से अभी तक नकदी नहीं मिली है।

सरकार की ओर से नए आदेश की जानकारी मिली है। आज हमने कुछ प्रयास किया तो महज 2500 रुपये ही मिल सके। अब शुक्रवार को बैंक में जाकर शादी के लिए 2.5 लाख रुपये मिलने की प्रक्रिया जानेंगे। उन्होंने कहा कि शादी को लेकर कुछ दिक्कत तो आ रही हैं, लेकिन सरकार के फैसले से खुश हैं।


हम आरबीआई के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं। ई-मेल आने के बाद ही इस बारे में स्थिति साफ हो पाएगी। नोटिफिकेशन के अनुसार दस्तावेजों की जांच कर शादी समारोह वाले परिवारों को नकदी उपलब्ध कराई जाएगी। कैश की कमी बनी होने के कारण दिक्कतें आ रही हैं।
- एलसी धींगड़ा, लीड बैंक मैनेजर हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed