फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   50 thousand government jobs will be given before elections said Haryana CM

Haryana: सीएम बोले- चुनाव से पहले 50 हजार सरकारी नौकरियां देंगे, समय कम, काम की गति बढ़ानी होगी

Sat, 22 Jul 2023 11:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 22 Jul 2023 11:16 PM IST
सार

मुख्यमंत्री बोले कि लोकसभा, विधानसभा चुनाव में कम समय बचा है तो हमें काम की गति बढ़ानी होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन
50 thousand government jobs will be given before elections said Haryana CM
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : ANI (File Photo)

विस्तार

हरियाणा के हिसार के जीजेयू के सभागार में भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार जल्द ही लगभग 50 हजार नौकरियां देगी। अब लोकसभा चुनाव को एक साल से कम और विधानसभा चुनाव को लगभग डेढ़ साल का समय बचा है। जब समय कम बचा है तो हमें अपने काम की गति बढ़ानी पड़ेगी। उधर, सीएम मनोहरलाल का विरोध करने जीजेयू जा रहे 114 किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शाम के समय किसानों को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के सभागार में भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को साम्प्रदायिक कहने वाले लोग सही रास्ते पर आ गए हैं। देश में सभी वर्गों का सम्मान हो रहा है। भाजपा सरकार ने दिखा दिया है कि अपने अधिकार किसी को छीनने नहीं देंगे।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार ने 12.50 लाख गरीब लोगों के राशनकार्ड बनवाए हैं। अमृत सरोवर योजना के तहत 1650 तालाब खुदवाए या सही किए। इस वर्ष 750 व्यायाम पार्क व एक हजार ई-लाइब्रेरी बनाने का लक्ष्य है। निरोगी हरियाणा योजना के तहत प्रथम चरण में एक करोड़ 21 लाख लोगों के निशुल्क टेस्ट किए जाएंगे। हमारी सरकार ने शिक्षा के स्तर में सुधार किया है। चार हजार प्ले वे स्कूल खोले जाएंगे। सीएम ने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र व हरियाणा सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


7 से 15 अगस्त तक निकाली जाएंगी 90 तिरंगा यात्रा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि पार्टी की ओर से 7 से 15 अगस्त तक प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएंगी। 14 अगस्त को जिला स्तर पर विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा। अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। भाजपा ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश के 34 विधानसभा क्षेत्रों के पन्ना प्रमुख सम्मेलन हो चुके हैं। 100 मौजिज व्यक्तियों से संपर्क करके समर्थन मांगें। हर क्षेत्र के व्यवसाय के अनुसार लोगों से समर्थन मांगें और उन्हें पार्टी से जोड़ें। 30 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के बाद मंडल अध्यक्ष चिरायु योजना के कम से कम 10 लाभार्थियों से संपर्क करके उनसे फीडबैक लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed