{"_id":"615debe48ebc3e93fe3651f6","slug":"5-percent-seats-in-government-college-and-20-percent-vacant-in-dn-counseling-tomorrow-hisar-news-hsr6137601194","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय कॉलेज में 5 और डीएन में 20 प्रतिशत सीटें रिक्त, काउंसिलिंग कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय कॉलेज में 5 और डीएन में 20 प्रतिशत सीटें रिक्त, काउंसिलिंग कल
विज्ञापन
हिसार। जिले के कॉलेजों में स्नातक कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। कहीं दो तो कहीं 3 फिजिकल कांउसिलिंग हो चुकी है। हालांकि शहर के कॉलेजों में कम सीटें रिक्त रहने और दाखिला निरस्त करवा डीयू सहित अन्य संस्थानों में जाने वाले विद्यार्थियों के कारण काउंसिलिंग में देरी हो रही है।
राजकीय पीजी कॉलेज और दयानंद कॉलेज में दूसरी फिजिकल काउंसिलिंग शुक्रवार को होगी। अन्य कॉलेेजों में फिजिकल काउंसिलिंग जारी है। राजगढ़ रोड़ स्थित राजकीय कॉलेज में 5 प्रतिशत और दयानंद कॉलेज में 20 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं। इन कॉलेजों में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालयों की वेबसाइट से कैटेगरी वाइज और क्लास वाइज कट-ऑफ लिस्ट और प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी 11 अक्तूबर तक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
डीएन में 95 प्रतिशत है बीकॉम सामान्य श्रेणी की कट ऑफ
दो मेरिट लिस्ट जारी होने और एक फिजिकल काउंसिलिंग के बाद भी दयानंद कॉलेज में बीकॉम में सामान्य श्रेणी की कट ऑफ लिस्ट 95 प्रतिशत से अधिक रही। बीसीबी में 90 प्रतिशत से अधिक अंक वाले व अन्य श्रेणियों में कोई भी विद्यार्थी दाखिले के लिए आ सकेगा। कॉलेज में बीए अंग्रेेजी और बीए मॉस कम्यूनिकेशन में ही सभी श्रेणियों के कोई भी विद्यार्थी दाखिले के लिए पहुंच सकेंगे। सामान्य श्रेणी में बीए में 92 प्रतिशत, बीबीए में 85 प्रतिशत, बीसीए में 80 प्रतिशत, बीएससी मेडिकल में 80 प्रतिशत कट ऑफ लगाई गई है। कॉलेज में कुल 396 सीटें अभी रिक्त हैं।