फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   5 employees will sit on hunger strike in the municipal corporation from Monday

Hisar News: नगर निगम में सोमवार से आमरण अनशन पर बैठेंगे 5 कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
5 employees will sit on hunger strike in the municipal corporation from Monday
नगर निगम में कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए।
हिसार। नगरपालिका संघ इकाई हिसार ने दूसरे दिन शुक्रवार को भी भूख हड़ताल जारी रही। इसकी अध्यक्षता राजपाल सचिव ने गई। मंच संचालन सुरेंद्र वर्मा ने किया और दोपहर बाद आधे दिन की टूल डाउन हड़ताल भी की गई। इस दौरान आरोप लगाया गया कि निगमायुक्त कर्मचारियों की अनदेखी कर रहे हैं। कर्मचारियों ने प्रदर्शन के दौरान निगमायुक्त की गाड़ी को बाहर नहीं जाने दिया, जिस कारण उन्हें पैदल ही अपने आवास जाना पड़ा।
विज्ञापन


नगरपालिका संघ इकाई के प्रधान सुरेंद्र उर्फ गोलू ने कहा कि निगमायुक्त की प्रशासनिक कार्य प्रणाली बड़ी विचित्र है। नगर निगम कार्यालय में लाइट शाखा के इंचार्ज कनिष्ठ अभियंता रामदिया शर्मा पिछले लगभग एक दशक से नगर निगम में सेवा दे रहे हैं। जिनकी कार्यप्रणाली पर नगर निगम हाउस के साथ-साथ तत्कालीन निगमायुक्तों, पूर्व व वर्तमान पार्षद और शहर के विभिन्न व्यापारी एवं सामाजिक संगठनों उनके कार्यों की प्रशंसा करते आ रहे हैं। जो वर्षों से अपने कर्तव्य का पालन करते पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं, उन्हीं पर दबाव की राजनीति की जारी है। उपप्रधान
विज्ञापन


सुरेंद्र वर्मा कहा कि जब तक नगर निगम प्रशासन कर्मचारियों की मांग नहीं मानता, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि सोमवार से 5 कर्मचारी नगर निगम प्रांगण में आमरण अनशन पर बैठेंगे, जबकि बुधवार से नगर निगम की टूल डाउन हड़ताल भी रहेगी। इस अवसर पर यूनियन सचिव अनिल डोली, संगठन सचिव विजेंद्र जागलान, पूर्व प्रधान राजेश बागडी, वरिष्ठ उपप्रधान धर्मपाल, उपप्रधान सागर, मनदीप, सन्नी, सुनील लाडवा सहित सफाई कर्मचारी व कार्यालय कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed