{"_id":"687fedbaa3898eb33f0fe463","slug":"48-students-arrived-on-the-first-day-of-the-special-camp-at-the-civil-hospital-hisar-news-c-343-1-hi11002-118840-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नागरिक अस्पताल में विशेष शिविर में पहले दिन 48 विद्यार्थी पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नागरिक अस्पताल में विशेष शिविर में पहले दिन 48 विद्यार्थी पहुंचे
Wed, 23 Jul 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में लगाए गए शिविर में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करती टीम।
हिसार। विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को मेडिकल टेस्ट, सलाह और दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए नागरिक अस्पताल में विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। नागरिक अस्पताल में चार दिन के लिए आयोजित किए जा रहे शिविर के पहले दिन मंगलवार को हिसार 2 व नारनौंद ब्लॉक के 48 बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया गया। दिव्यांग बच्चों के मेडिकल चेकअप के बाद 25 को दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए विशेष पहचान नंबर, यूआईडी दिए गए।
सर्व शिक्षा अभियान के असिस्टेंट प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सुधीर कुमार ने बताया कि यह विशेष जांच अभियान 24 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान विद्यार्थियों को जिन भी उपकरणों की जरूरत होगी। वह उपकरण शिक्षा विभाग की तरफ से आएंगे। विशेष शिक्षक स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी अगर किसी तरह से दिव्यांगता की श्रेणी में आते हैं। ऐसे विद्यार्थियों का स्कूल स्तर पर चयन किया जाता है। उनका नागरिक अस्पताल में उपचार किया जाता है। जिनको चलने-फिरने में परेशानी होती हैं उन्हें ट्राइसाइकिल व बैसाखी दी जाती है। जिनको सुनने में परेशानी होती हैं उन्हें सुनने के लिए कानों की मशीन दी जाती है। इन विद्यार्थियों को यूआईडी नंबर दिए जाएंगे। इस यूआईडी के आधार पर इन विद्यार्थियों को प्रदेश व केंद्र सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।