फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   45 progressive farmers from the state will be honored at the agricultural fair.

Hisar News: कृषि मेले में सम्मानित होंगे प्रदेश के 45 प्रगतिशील किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
45 progressive farmers from the state will be honored at the agricultural fair.
एचएयू का एंट्री गेट।
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में वीरवार से दो दिवसीय कृषि मेले का आयोजन होगा। मेले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और प्रदेश के कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 45 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

एचएयू के कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि कृषि और उससे संबंधित विभिन्न व्यवसायों व अन्य उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदेश के 45 प्रगतिशील किसानों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

सम्मानित होने वाले किसानों में करनाल से पलविंदर सिंह और देवेंद्र सिंह, मंडकोला से सुशील डागर और किशोर, सदलपुर से बलजीत यादव और प्रीति, भिवानी से राजकुमार तंवर और बिजेंद्र सिंह, यमुनानगर से जसमींदर सिंह और अंजू रानी, पानीपत से बिजेंद्र सिंह और नीलम शामिल हैं। महेंद्रगढ़ से जयप्रकाश और संगीता, जींद से राममेहर और वीरेंद्र, कैथल से प्रदीप कुमार और प्रवीण कुमार, फरीदाबाद से शशांक त्यागी और सविता शर्मा तथा पंचकूला से तरनजीत सिंह बैदवान और अंबिका राणा को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत से जिले सिंह और सौभाग्यवती, कुरुक्षेत्र से संदीप चहल और अनुराधा, छपेड़ा (नूंह) से प्रीति, फतेहाबाद से रणधीर सिंह और सुनीता, झज्जर से नीरज कुमार और सुशीला, अंबाला से हरविंद्र सिंह और अमरीता रानी तथा बावल से दिनेश कुमार और हनुमान भी सम्मानित होंगे। इसके अलावा रोहतक से देवेंद्र सिंह और प्रवीण, सिरसा से मोहन लाल और नीतू रानी, साइना नेहवाल कृषि प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण एवं शिक्षा संस्थान (हिसार) से विनोद कुमार व मनीषा, हांसी से कुलवीर सिंह और राजकुमार पहल तथा चरखी दादरी से सतीश कुमार और सुरनजीत को सम्मान मिलेगा।

इन क्षेत्रों में किया है महत्वपूर्ण कार्य
प्रगतिशील किसानों ने बीज उत्पादन, फसल विविधीकरण, जैविक और प्राकृतिक खेती, पशुपालन, बेकरी उत्पादन, मधुमक्खी पालन, सब्जी उत्पादन, संसाधन संरक्षण, डेयरी फार्मिंग, बैग निर्माण, धान की सीधी बिजाई, फसल अवशेष प्रबंधन, एफपीओ, सब्जियों एवं फलों का मूल्य संवर्धन, महिला सशक्तिकरण, खाद्य प्रसंस्करण, हाईटेक नर्सरी, कटिंग एवं टेलरिंग, बागवानी, केंचुआ खाद उत्पादन, एकीकृत एवं समन्वित कृषि प्रणाली, फसल चक्र, मशरूम (खुम्ब) उत्पादन, डीएसआर एवं जीरो टिलेज और स्वयं सहायता समूह के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed