{"_id":"600dd0d78ebc3e319451cd78","slug":"42-years-old-servant-found-corona-positive-hisar-news-rtk592416779","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्चपुर का 42 वर्षीय कर्मचारी मिला संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्चपुर का 42 वर्षीय कर्मचारी मिला संक्रमित
विज्ञापन
जिले में रविवार को केवल एक कोरोना केस मिला। यह नारनौंद क्षेत्र के मिर्चपुर गांव का रहने वाला 42 वर्षीय कर्मचारी है। इसे मिलाकर जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा 17065 हो गया है।
पिछले छह दिनों से जिले में कोई भी कोविड-19 मौत नहीं है, जो स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत की बात है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से फील्ड टीमें भी हटा दी गई हैं, जो सैंपलिंग कर रही थीं। विभाग की तरफ से हर रोज एक हजार से 1500 तक सैंपलिंग की जा रही है, जिनमें जांच के दौरान नाममात्र केस मिल रहे हैं, जबकि इससे पहले हर रोज तीन हजार तक सैंपलिंग की जा रही थी। ऐसे में केवल सीएचसी-पीएचसी से ही अधिक सैंपल हो रहे हैं।
कोरोना वैक्सीन सुरक्षित, बेझिझक होकर लगवाएं : डॉ. भारती
हिसार। हम बहुत भाग्यशाली हैं, जो कोरोना जैसी भयानक महामारी के खात्मे के लिए सरकार द्वारा निर्मित वैक्सीन हमारे बीच है। शीघ्र ही हम इस भयानक बीमारी से छुटकारा पा लेंगे। वैक्सीन सुरक्षित है और इसे निर्भय व बेझिझक होकर लगवाना चाहिए। यह बात सीएमओ डॉ. रत्ना भारती ने स्थानीय प्रेम नगर में टीकाकरण के दौरान उपस्थित चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मवीरों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने रविवार को स्वास्थ्य विभाग व रोटरी क्लब हिसार की ओर से वैक्सीन लगाने का कार्य प्रारंभ किया। इस मौके पर डॉ. एनके खेतरपाल, डॉ. नीलम खेतरपाल, डॉ. संजय शर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ. जितेंद्र शर्मा, डिप्टी सीएमओ जया गोयल, डिप्टी सीएमओ डॉ. तरुण, डॉ. विकास पुरी, सुरेंद्र मित्तल आदि मौजूद थे।