फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   42 thousand rupees recovered from 21 laborers for leaving Bihar from Hisar

हिसार से बिहार छोड़ने के लिए 21 मजदूरों से लिए 42 हजार रुपये

Sun, 17 May 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
42 thousand rupees recovered from 21 laborers for leaving Bihar from Hisar
सूर्य नगर चौकी में पहुंचे प्रवासी मजदूर। - फोटो : Hisar
शहर के सूर्य नगर एरिया से 21 मजदूरों को बिहार छोड़ने के लिए ट्रांसपोर्टर ने 42 हजार रुपये ले लिए। रात को रवानगी का भरोसा दिलाया। मगर ऐन मौके पर ट्रक चालक ने जाने से इनकार कर दिया। बाद में गुस्साए मजदूरों ने 100 नंबर पर फोन करके पुलिस बुला ली।
विज्ञापन

सूर्य नगर चौकी पुलिस रात को ही ट्रक को थाने ले आई और दोनों पक्षों को सुबह फिर से चौकी बुलाया। हिसार संघर्ष समिति के अध्यक्ष जितेंद्र श्योराण व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार भी चौकी पहुंचे। रविवार देर शाम तक भी मामले में बहसबाजी होती रही। आखिरकार पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

25 हजार रुपये ट्रक चालक को देकर 17 हजार खुद ले गया ट्रांसपोर्टर
मजदूरों ने बताया कि उन्हें बिहार के छपरा में जाना था, इसके लिए शनिवार को एक ट्रांसपोर्टर से बात हुई तो उसने प्रति मजदूर दो हजार रुपये मांगे। 21 मजदूरों ने मिलकर उसे 42 हजार रुपये दे दिए। रात में ट्रक चालक आया तो ट्रांसपोर्टर ने उसे 25 हजार रुपये दे दिए, जबकि खुद 17 हजार ले गया। ट्रक चालक ने 25 हजार रुपये में बिहार जाने से मना कर दिया। मजदूरों ने बताया कि जब ट्रक चालक ने जाने से मना कर दिया तो उन्होंने उससे पैसे वापस मांगे। मगर काफी देर बाद भी उन्हें वापस नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने कंट्रोल रूम में फोन करके सूर्य नगर चौकी पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर रविवार सुबह दोनों पक्षों को बुलाया। चौकी इंचार्ज से पार्षद प्रतिनिधि और संघर्ष समिति के प्रधान जितेंद्र श्योराण ने भी उनके पैसे वापस दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
इस संकट के दौर में हर मजदूर सही सलामत घर पहुंचना चाहता है। इसी चक्कर में इन मजदूरों ने भी दो-दो हजार रुपये मिलाकर ट्रांसपोर्टर को 42 हजार दे दिए। हमने पुलिस से पैसे वापस दिलाने की मांग की है।
- जितेंद्र श्योराण, प्रधान, हिसार संघर्ष समिति
वर्जन
ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जाएगी। अगर जांच में कोई और दोषी मिलेगा तो उस पर भी केस दर्ज होगा।
जयवीर सिंह, इंचार्ज, सूर्य नगर पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed