फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   42 talented students of Hisar will stay in Kurukshetra for 2 years and prepare for IIT-NEET

Hisar News: 2 साल तक हिसार के 42 होनहार कुरुक्षेत्र में रहकर करेंगे आईआईटी-नीट की तैयारी

Fri, 16 May 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 16 May 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
42 talented students of Hisar will stay in Kurukshetra for 2 years and prepare for IIT-NEET
हिसार। सुपर-100 लेवल-2 परीक्षा परिणाम वीरवार दोपहर बाद जारी किया गया। इसमें जिले के 42 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। अब ये विद्यार्थी दो साल तक कुरुक्षेत्र स्थित गांव बारना के सुपर-100 कैंपस में रहकर आईआईटी-नीट एग्जाम की कोचिंग लेंगे।
विज्ञापन

खास बात है कि विकल्प फाउंडेशन की तरफ से निशुल्क रूप से होनहारों को तैयारी करवाई जाएगी। 25 मई को पास विद्यार्थियों को उपरोक्त कैंपस में रिपोर्ट करनी होगी। चयनित विद्यार्थी को आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, 10वीं कक्षा का बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड व सुपर-100 लेवल टू का एडमिट कार्ड-परिणाम व स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट ले जाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

साथ ही घरेलू सामान भी ले जाना विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य होगा। बता दें कि हिसार जिले के कुल 168 विद्यार्थियों ने सुपर-100 लेवल-2 की तीन स्तरों में परीक्षा दी थी। पहले बैच 28 से 30 अप्रैल, दूसरा बैच 1 मई से 3 तक व तीसरा बैच 5 मई से 7 मई तक कुरुक्षेत्र में परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुपर-100 के इस सत्र में हिसार के 168 विद्यार्थियों ने लेवल 2 की परीक्षा दी थी। चयनित विद्यार्थी देश के सर्वोच्च संस्थानों में दाखिला पाने के लिए आईआईटी-एमबीबीएस में दाखिला पाने के लिए मेहनत करेंगे। अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगे। जिले के 20 से अधिक विद्यार्थी विभिन्न आईआईटी संस्थाओं में इंजीनियरिंग की पढ़ाई व एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं ।
- नरेंद्र भाटिया, जिला विज्ञान विशेषज्ञ व नोडल सुपर 100 कार्यक्रम हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed