फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   42 lakh smart meters will be installed in DHBVN, it will cost Rs 6400 crore

Haryana: डीएचबीवीएन में 42 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे, खर्च होंगे 6400 करोड़ रुपये

Sun, 11 Feb 2024 12:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Feb 2024 12:35 PM IST
सार

प्रैल-मई महीने से मीटर लगाने पर काम शुरू करने की योजना है। स्मार्ट मीटर प्रीपेड मीटर के तौर पर भी काम करेंगे।

विज्ञापन
42 lakh smart meters will be installed in DHBVN, it will cost Rs 6400 crore
स्मार्ट मीटर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने 11 जिलों में स्मार्ट मीटर लगाने की योजना पर काम शुरू किया है। करीब दो साल में इस योजना को पूरा किया जाएगा। 42 लाख मीटर को बदलकर उनके स्थान पर नए स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे, जिस पर 6400 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अ
विज्ञापन


डीएचबीवीएन को हर दो महीने 44 लाख से अधिक बिजली मीटर की रीडिंग लेने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। इसके बाद भी मीटर रीडिंग को लेकर बार-बार शिकायत आती रहती है। केंद्र सरकार ने बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए हरियाणा सरकार को स्मार्ट मीटर का प्रोजेक्ट दिया है, जिसमें स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद रीडिंग लेने की समस्या खत्म हो जाएगी। मीटर में एक चिप लगी होगी, जिसके जरिये बिजली निगम के अधिकारी मुख्यालय से ही चिप के जरिए उसकी रीडिंग लेकर बिल तैयार कर सकेंगे।
विज्ञापन



उपभोक्ता भी एप के जरिये अपनी बिजली खपत देख सकेगा। अपनी मर्जी के अनुसार हर महीने या दो महीने का बिजली बिल निकाल सकेंगे। उपभोक्ता अपने मीटर को प्रीपेड भी करवा सकता है। पायलट प्रोजेक्ट में गुरुग्राम में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। पिछले दो साल से वहां स्मार्ट मीटर का उपयोग किया जा रहा है। करीब 4 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। पायलट प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद अब प्रदेश के अन्य जिलों में इसे अपनाया जा रहा है, जिसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कुछ जिलों के टेंडर इसी महीने में ओपन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस सर्कल में कितना खर्च आएगा
  • हिसार- भिवानी - 548 करोड़
  • सिरसा, फतेहाबाद, जींद -681करोड
  • पलवल,नारनौल व रेवाड़ी - 579 करोड़
  • गुरुग्राम फर्स्ट, गुरुग्राम सेकेंड और फरीदाबाद - 546 करोड़

प्रदेश में बिजली उपभोक्ता
  • दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम 4207134
  • उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम 3627019
  • दक्षिण हरियाणा में घरेलू उपभोक्ता 3347294
  • गैर घरेलू उपभोक्ता -425537
  • एग्रीकल्चर उपभोक्ता -346708
  • औद्योगिक उपभोक्ता -68125
  • स्ट्रीट लाइट --2331
  • जलघर कनेक्शन -14285
  • ब्लक सप्लाई 897
  • लिफ्ट कनेक्शन 277
  • अन्य 1664

दक्षिण हरियाणा के जिलों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। यह लंबी अवधि की परियोजना है। टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसमें पहला टेंडर 16 फरवरी को खोला जाएगा। इसके बाद सर्कल के अनुसार टेंडर खोले जाएंगे। काम शुरू होने में अभी इसमें कम से कम दो से तीन महीने का समय लगेगा। - अनिल शर्मा, चीफ इंजीनियर कॉमर्शियल, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, हिसार

स्मार्ट मीटर से क्या फायदे
  • बिजली उपभोक्ताओं को टैरिफ रेट में पांच फीसदी कम रेट की छूट मिलेगी
  • बिजली उपयोग की जानकारी मोबाइल पर चेक कर सकेंगे
  • प्रीपेड मीटर में बिजली के खर्च की तुरंत जानकारी मिलती रहेगी
  • बिजली उपभोक्ताओं को मोबाइल रिचार्ज की तरह बिजली का रिचार्ज मिल सकेगा
  • अपने मोबाइल फोन से भी मीटर पर कंट्रोल कर सकेंगे
  • मीटर के खराब होने की शिकायतें भी न के बराबर होगी
  • बिजली की रीडिंग लेने की बिजली निगम की समस्या का समाधान हो जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed