फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सेक्टर 3, 5 व 4 पार्ट की री कैलकुलेशन के बाद 1306 रुपये हुई एन्हांसमेंट

सेक्टर 3, 5 व 4 पार्ट की री कैलकुलेशन के बाद 1306 रुपये हुई एन्हांसमेंट

Tue, 30 Apr 2019 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर 3, 5 व 4 पार्ट की री कैलकुलेशन के बाद 1306 रुपये हुई एन्हांसमेंट
हिसार। सेक्टर 3, 5 व 4 पार्ट की एन्हांसमेंट की री कैलकुलेशन प्रक्रिया पूरी हो गई है। जोनल कमेटी ने भी इस पर अपनी अंतिम मुहर लगा दी है। री कैलकुलेशन के बाद अब इस सेक्टर की एन्हांसमेंट 6024 रुपये प्रति स्क्वेयर मीटर से घटकर 1306 रुपये रह गई है। हुडा अथॉरिटी द्वारा अनुबंधित सीए फर्म टंडन एसोसिएट चंडीगढ़ की टीम सुबह 10 बजे हिसार पहुंची। इसके बाद हुडा प्रशासक दिनेश यादव की अध्यक्षता में जोनल कमेटी व ऑल सेक्टर रेजिडेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। करीब दो बजे तक चली बैठक के बाद नोटिफिकेशन के आधार पर री कैलकुलेशन की फाइनल सीट तैयार की गई। एसोसिएशन की तरफ से बैठक में अध्यक्ष कुलदीप वत्स, सेक्टर- 3, 5 के आरडब्ल्यूए प्रधान कर्नल चंद्र रेड्ढू व अकाउंट ऑफिसर कमल ग्रोवर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अब एचएसवीपी मुख्यालय भेजी जाएगी रिपोर्ट
एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप वत्स ने बताया कि एक-दो बिंदुओं पर एसोसिएशन व सीए फर्म के बीच मतभेद था। इसको लेकर हुडा के मुख्य प्रशासक डी सुरेश से बात की गई। इसके बाद स्थिति स्पष्ट हो गई। सीए फर्म ने सभी दस्तावेजों व नियमों को लागू कर सेक्टर की एन्हांसमेंट 1306 रुपये स्क्वेयर मीटर यानी 1091 रुपये गज निर्धारित कर दी है। जिस पर एचएसवीपी मुख्यालय पंचकूला के उच्च अधिकारियों से बातचीत कर री कैलकुलेशन कमेटी ने अपनी मुहर लगा दी। अब जोनल कमेटी व सीए फर्म की मुहर के बाद इस रिपोर्ट को एचएसवीपी मुख्यालय भेजा जाएगा। इसके बाद अलॉटियों के खातों से पुरानी राशि को हटाकर नई राशि अपडेट कर दी जाएगी।
विज्ञापन

अब जल्द शुरू होगी सेक्टर 16-17 की री कैलकुलेशन
वत्स ने कहा कि तीन जजों की कमेटी की रिपोर्ट के कारण अतिरिक्त भार सेक्टरवासियों पर पड़ा है क्योंकि पहली री कैलकुलेशन में केवल रोड और पार्क को कॉमनलैंड माना गया था। उसके आधार पर री कैलकुलेशन के बाद कमेटी ने मात्र 193 रुपये प्रति स्क्वेयर मीटर की सीट मुख्यालय भेजी थी। अब जल्द ही सेक्टर 16-17 की री कैलकुलेशन की प्रक्रिया भी शुरू होगी। उसके बाद फतेहाबाद व हांसी के साथ अन्य सभी सेक्टरों की री कैलकुलेशन की जाएगी। इसके साथ ही सभी सेक्टरों की री कैलकुलेशन को अंतिम रूप देने के लिए सीए फर्म को भी हिसार बुलाया जाएगा, ताकि किसी भी एसोसिएशन को समस्या न हो। इसके बाद भी एक बार में पांच सेक्टरों को ही उठाया जाएगा, जिन सेक्टरों की री कैलकुलेशन में कोई विवाद पैदा होगा, उनके मामले एचएसवीपी मुख्यालय में सुने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed