फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   शुक्रवार को जहां था 60 फुट गहरा और

शुक्रवार को जहां था 60 फुट गहरा और

Sat, 23 Mar 2019 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को जहां था 60 फुट गहरा और
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बालसमंद। नदीम की जान बचाने के लिए जहां 60 फुट गहरा और करीब 80 फुट चौड़ा गड्ढा खोदा गया था, वहां शनिवार को जेसीबी और ट्रैक्टर के द्वारा जमीन को समतल कर दिया गया। इसके अलावा जिस बोरवेल में नदीम फंसा हुआ था, उसमें पानी-मिट्टी डालकर पूरी तरह से भर दिया गया।
बच्चे को निकालने के तुरंत बाद ही मिट्टी को समतल किए जाने का कार्य शुरू कर दिया गया था। मिट्टी को समतल करने के लिए ठेकेदार प्रेम गोदारा ने अपनी टीम को मिट्टी को समतल करने में लगाया। शनिवार शाम तक यह काम पूरा कर लिया गया। सदर थाना इंचार्ज की देखरेख में भूमि समतल करने का काम किया गया। ठेकेदार के अनुसार उसकी तीन जेसीबी और पांच ट्रैक्टर समतल करने के काम में लगे हुए थे। शनिवार देर शाम तक भूमि को समतल कर दिया गया।
विज्ञापन


अभी तक मामला दर्ज नहीं
नियमों के विरुद्ध चलकर भूमि पर बोर खुदवाने और उसे खुला छोड़ने वाले के खिलाफ जिला प्रशासन उचित कार्रवाई के दावे कर रहा था, लेकिन नदीम के सुरक्षित बाहर निकाले जाने के बाद से अब तक कोई कार्रवाई आरोपियों के खिलाफ नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोरवेल में पानी डालकर डाली मिट्टी
60 फुट गहरे बोरवेल में पानी और मिट्टी डालकर बंद किया गया है। शनिवार को बोरवेल में पानी के साथ-साथ मिट्टी डाली गई ताकि अंदर की सुरंग में भी मिट्टी अच्छी तरह जम जाए। सुरंग के दोनों तरफ से मिट्टी डालकर उसे बंद किया गया।



नदीम के सकुशल लौटने के इंतजार में ग्रामीण
बालसमंद गांव और आसपास के ग्रामीण नदीम के सकुशल लौटने के इंतजार में हैं। दिनभर हर चौक-चौराहे पर ग्रामीण बच्चे का हालचाल जानने के बारे में उत्सुक नजर आए। ग्रामीण बच्चे के स्वस्थ होकर जल्द घर पहुंचने की दुआएं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed