{"_id":"5c7d6cacbdec2214065a4380","slug":"41551723692-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-बगैर आधार कार्ड व स्कूल ड्रैस के नहीं होगी परीक्षा केंद्र में एंट्री, रंगीन रोल नंबर स्लिप पर चस्पाना एक रंगीन पासपोर्ट साइज फो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-बगैर आधार कार्ड व स्कूल ड्रैस के नहीं होगी परीक्षा केंद्र में एंट्री, रंगीन रोल नंबर स्लिप पर चस्पाना एक रंगीन पासपोर्ट साइज फो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी की 12वीं की परीक्षा 7 मार्च को व 10वीं की परीक्षाएं आठ मार्च से शुरू होनी हैं। इन परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केंद्र में एंट्री करने लिए विद्यार्थियों को अपने साथ अपना आधार कार्ड लेकर जाना होगा व अपने स्कूल की वर्दी पहननी होगी। साथ में रोल नंबर स्लिप पर विद्यार्थियों को अपना एक पासपोर्ट साइज फोटो भी चस्पाना होगा और वही फोटो चस्पाना होगा, जो उन्होंने एग्जामिनेशन फार्म भरते वक्त स्कैन करवाया था। रोल नंबर स्लिप पर दिए गए बॉक्स में अपने अभिभावकों के हस्ताक्षर भी करवाने होंगे। उपयुक्त नियमों की पालना न करने वाले विद्यार्थियों की परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं होने दी जाएगी। विद्यार्थी हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी की वेबसाइट डेट सीट व अपने रोल नंबर प्राप्त कर सकते हैं। 12वीं की परीक्षाएं सात मार्च से तीन अप्रैल तक चलेंगी। वहीं 10वीं की परीक्षाएं आठ मार्च से 31 मार्च तक चलेंगी।
प्रदेश में 1736 सेंटरों पर होगी परीक्षाएं
हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 10वीं 12वीं की परीक्षा लेने लिए पूरे प्रदेश में 1736 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इनमें पूरे प्रदेशभर से 7 लाख 65 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जिले के करीब 52 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए 300 से अधिक फ्लाइंग टीमें परीक्षा केंद्रों का दौरा करेंगी।