{"_id":"5c54a58bbdec2213095204c0","slug":"41549051275-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार- अग्रोहा- फतेहाबाद व सिरसा के बीच चलेगी ट्रेन, 400 करोड़ का मिला बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार- अग्रोहा- फतेहाबाद व सिरसा के बीच चलेगी ट्रेन, 400 करोड़ का मिला बजट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। अंतरिम बजट में हिसार से अग्रोहा, फतेहाबाद सिरसा के बीच रेलवे लाइन बिछाने के लिए 400 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है। ये बजट अग्रोहा व फतेहाबाद के लिए सौगात लेकर आया है। जल्द ही इस रूट पर रेलवे लाइन के सर्वे का कार्य शुरू किया जाएगा। रेलवे लाइन बनने से करीब पांच लाख लोगों को फायदा होगा। फिलहाल अग्रोहा व फतेहाबाद जाने के लिए यात्री रोडवेज व प्राइवेट बसों का ही सहारा लेते हैं।
हिसार से सिरसा के लिए पहले से ही रेलगाड़ियां चल रही हैं। अब अग्रोहा व फतेहाबाद के लिए रेलगाड़ी चलने से हिसार, फतेहाबाद व सिरसा के जिलों के लोगों को राहत मिलेगी। हिसार रेलवे स्टेशन अधीक्षक महेंद्रपाल चुघ ने कहा कि ये सरकार की बहुत ही अच्छी योजना है। इससे अग्रोहा व फतेहाबाद की जनता को बहुत फायदा होगा।
सिरसा जाने वाले यात्रियों को दोहरा फायदा
हिसार से सिरसा जाने वाले यात्रियों को इसका दोहरा फायदा होगा। हिसार से सिरसा तक पहले ही नो रेलगाड़ियां प्रतिदिन आवागमन करती हैं। फतेहाबाद, अग्रोहा व सिरसा रूट पर रेलवे लाइन बनने से सिरसा जाने वाले यात्री दो रूटों से सिरसा जा सकेंगे।
विज्ञापन
अग्रोहा व फतेहाबाद में होगी पहली रेलवे लाइन
शुक्रवार को पेश किए गए अंतरिम बजट के लिहाज से फतेहाबाद व अग्रोहा के लिए ऐतिहासिक रहा। इस बजट के तहत बनने वाली रेलवे लाइन फतेहाबाद व अग्रोहा के लिए पहली रेलवे लाइन होगी। इससे पहले हिसार से सिरसा जाने वाली रेलवे लाइन आदमपुर व भट्टू के रास्ते सिरसा जाती है। फतेहाबाद जाने वाले यात्रियों को रोडवेज व प्राइवेट बस में ही फतेहाबाद जाना पड़ता है।