{"_id":"5c116390bdec2241ac3bd31e","slug":"41544643472-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के आठ एनएसएस विद्यार्थी लेंगे गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के आठ एनएसएस विद्यार्थी लेंगे गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। 26 जनवरी 2019 को दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड की एनएसएस टुकड़ी में प्रदेश के आठ वालंटियर भी शामिल होंगे। इनमें चार स्वयंसेवक और चार स्वयंसेविकाएं हैं। इन आठ विद्यार्थियों में से चार हिसार से हैं, जबकि दो सोनीपत और एक-एक रोहतक व कुरुक्षेत्र से हैं। ये सभी एक से 31 जनवरी तक दिल्ली में आयोजित होने वाले कैंप में भाग लेंगे और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे।
गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित होने वाली छात्राओं में बीपीएसएमवी खानपुर कलां, सोनीपत की दो छात्राएं मोनिका और शिखा शामिल हैं। एक छात्रा अंजू हिसार से गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से और एक छात्रा एमडीयू रोहतक की पूजा सांवरिया का चयन परेड के लिए हुआ है। इसी प्रकार छात्रों में हिसार के चौ. चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के दो छात्र सुमित लेघा व मोहम्मद फिरदौस मलिक का चयन हुआ है। हिसार के ही गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के छात्र योगेश और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के साहिल का चयन भी गणतंत्र दिवस की परेड के लिए हुआ है।
प्री आरडी कैंप में हुआ चयन
प्रदेशभर में एचएयू और मुरथल में प्री कैंपों का आयोजन किया। इनमें विश्वविद्यालयों से संबद्ध कॉलेजों के चयनित एनएसएस वालंटियर्स ने भाग लिया। इन कैंपों में से 40 बच्चों का चयन किया गया, जिन्होंने राजस्थान के सीकर में आयोजित प्री रिपब्लिक डे कैंप में भाग लिया। प्री आरडी कैंप में प्रशिक्षण ले रहे कुल 200 एनएसएस स्टूडेंट्स में से 40 हरियाणा से थे, जिनमें से आठ का चयन परेड के लिए हुआ।
विज्ञापन
1 से 31 जनवरी तक होंगे कैंप में शामिल
चयनित सभी एनएसएस वालंटियर्स एक से 31 जनवरी तक दिल्ली में आयोजित होने वाले कैंप में भाग लेंगे। गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होना भी इसी कैंप का हिस्सा होगा। इस कैंप में गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के अलावा असाइनमेंट, प्रेसिडेंट मीट, आउटडोर आदि एक्टिविटी शामिल रहेंगी।
यह खुशी की बात है कि प्रदेश के आठ वालंटियर्स गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने जा रहे हैं। यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि वे राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी को शुभकामनाएं।
-डॉ. सुजाता सांघी, प्रोफेसर एवं एनएसएस कोऑर्डिनेटर, जीजेयू हिसार