{"_id":"5b22c8084f1c1ba76e8b7d1f","slug":"41529006088-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में हवाएं चलने से कुछ हद तक राहत , 16 को पूरी तरह साफ होगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में हवाएं चलने से कुछ हद तक राहत , 16 को पूरी तरह साफ होगा मौसम
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। राजस्थान से आए धूल भरे गुबार से वीरवार को कुछ हद तक राहत मिली। हरियाणा के कई हिस्सों में अब भी धूलभरा मौसम बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बूंदाबांदी के साथ मौसम साफ हो जाएगा।
धूलभरी तेज हवाओं के बाद से वीरवार को शहर में कुछ हद तक धूल का प्रभाव कम हो गया। अब तक आसमान पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है। वाहन चालकों को धूल के कण लगातार परेशान कर रहे है। कुछ देर खुले में खड़ा होने पर ही धूल जमने लगती है। मौसम विभाग के अनुसार तेज हवाएं चलने से ही धूल के कण नीचे बैठेंगे। प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल कम हो गई है। कुछ एरिया में जहां हवा नहीं चली, वहां धूलभरा मौसम है। 15 जून को बरसात की संभावना नहीं है। 16 जून को बूंदाबांदी के बाद मौसम साफ हो जाएगा।
धूल भरे मौसम को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्रदेश भर में सैंपल भरने का फैसला लिया है। प्रदेश भर में सैंपलिंग की जा रही है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक में ऑनलाइन मॉनीटरिंग हो रही है। अन्य जिलों में मैनुअल तरीके से सैंपलिंग की जाएगी। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को लोगों को राहत मिल जाएगी। शुक्रवार को भी कुछ एरिया में हवा चलने की संभावना है, जिसके बाद मौसम साफ हो सकता है।