Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Underpass to be built at black spot near Sector 27 28 design approved

Hisar News: सेक्टर 27-28 के पास ब्लैक स्पॉट पर बनेगा अंडरपास, डिजाइन मंजूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Underpass to be built at black spot near Sector 27 28 design approved
प्रस्तावित वीयूपी का डिजाइन
हिसार। नेशनल हाईवे-9 पर सेक्टर 27-28 के पास हादसों के ब्लैक स्पॉट को खत्म करने के लिए व्हीकुलर अंडरपास (वीयूपी) बनाया जाएगा। केंद्रीय सड़क मंत्रालय ने इसके डिजाइन को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि वीयूपी के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे एनएचएआई के पास उपलब्ध जमीन में ही तैयार किया जाएगा। इसके बनने से सिरसा की ओर से आने वाले वाहन चालक सीधे सेक्टर 27-28 में प्रवेश कर सकेंगे। इस ब्लैक स्पॉट पर पिछले दो वर्षों में आठ लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 28 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे-9 पर सेक्टर 27-28 के पास यह ब्लैक स्पॉट बना हुआ है। सिरसा की ओर से आने वाले वाहन चालकों को सेक्टर में पहुंचने के लिए करीब दो किलोमीटर का चक्कर लगाकर यूटर्न लेना पड़ता है। इस दूरी से बचने के लिए कई वाहन चालक विपरीत दिशा में वाहन चलाते हैं जिससे यहां लगातार हादसे हो रहे हैं। वर्ष 2023 से 2025 के बीच इस स्थान पर आठ लोगों की मौत हुई और 28 लोग घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर 27-28 के उद्यमियों ने इस समस्या के समाधान के लिए पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा से वैकल्पिक रास्ता तैयार करवाने का अनुरोध किया था। मंत्री ने तकनीकी विशेषज्ञों से बातचीत कर बेहतर विकल्प तैयार करने के निर्देश दिए।
इसके बाद तकनीकी विशेषज्ञ संदीप बाना ने वीयूपी का डिजाइन तैयार किया। इसके निर्माण से इस समस्या का समाधान हो सकेगा। यहां नेशनल हाईवे जमीन से करीब 20 फीट की ऊंचाई पर बना हुआ है। ऐसे में वीयूपी के निर्माण में किसी तरह की तकनीकी दिक्कत नहीं आएगी।
--------------
1500 से 2000 भारी वाहनों का आवागमन
सेक्टर 27-28 हिसार का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है। यहां करीब 80 बड़ी औद्योगिक इकाइयां हैं। इसके साथ पुराना औद्योगिक क्षेत्र भी जुड़ा हुआ है, जहां करीब 150 इकाइयां हैं। इन सभी औद्योगिक इकाइयों में रोजाना 1500 से 2000 भारी वाहन आते-जाते हैं। इनमें ट्रक, ट्राला और अन्य बड़े वाहन शामिल हैं। फिलहाल इन वाहन चालकों को सेक्टर में पहुंचने के लिए आर्मी गेट नंबर-1 के पास बने कट से टर्न लेकर आना पड़ता है।
--------------
कैसे निकलेंगे वाहन
इस परियोजना के तहत दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन पहले की तरह सेक्टर 27-28 में प्रवेश कर सकेंगे। वहीं, सिरसा की ओर से आने वाले वाहन सर्विस लेन का इस्तेमाल करते हुए वीयूपी के रास्ते सेक्टर में पहुंच सकेंगे। इस रास्ते से वाहन चालक सीधे साउथर्न बाईपास तक भी जा सकेंगे। इससे शहर को छोटा, सुरक्षित और तेज वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। साथ ही मुख्य शहर की सड़कों पर यातायात का दबाव भी कम होगा।
--------------
इस वीयूपी को मंजूरी दिलवाने के लिए लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी। एनएचएआई के अधिकारी शुरुआत में इस स्थान पर वीयूपी बनाने के लिए तैयार नहीं थे। मंत्री रणबीर गंगवा ने पहले इस स्थान को ब्लैक स्पॉट घोषित करवाया और इससे संबंधित आंकड़े भी प्रस्तुत किए। मंत्री ने डीओ लेटर लिखने के साथ कई बार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर वीयूपी बनाने का अनुरोध किया। जल्द ही इसकी फाइनल ड्राइंग तैयार की जाएगी।

- संदीप बाना, तकनीकी सलाहकार, रोड डिकंजेशन कमेटी।
---------
बेहतरीन सड़क डिजाइन देकर लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवाना मेरा प्रयास है। एक इंसान की जान की कोई कीमत नहीं होती। यदि मेरे प्रयासों से शुरू किए गए किसी प्रोजेक्ट से एक भी जान बचती है तो मैं उस काम को सार्थक मानता हूं। इस परियोजना के लिए कई बार एनएचएआई के अधिकारियों को पत्र लिखे और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भी पत्र भेजे। उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर भी इस बारे में बात की थी।
- रणबीर गंगवा, पीडब्ल्यूडी मंत्री, हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed