फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   कृष्ण किरमारा बोले - हमारे माल खाकर भैंसा हो गए यशपाल मलिक

कृष्ण किरमारा बोले - हमारे माल खाकर भैंसा हो गए यशपाल मलिक

Thu, 14 Sep 2017 01:04 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
कृष्ण किरमारा बोले - हमारे माल खाकर भैंसा हो गए यशपाल मलिक
हिसार। जाट आरक्षण संघर्ष समिति में जिला अध्यक्ष रहे कृष्ण किरमारा ने कहा कि यशपाल मलिक हमारा (हरियाणा) का माल खाकर भैंसा हो चुका है। उसके सामने तो हम काटडू भी नहीं। यशपाल मलिक या तो आरोप साबित करें नहीं तो माफी मांगें।
विज्ञापन

कृष्ण किरमारा ने यशपाल मलिक की ओर से काटडू बताए जाने पर प्रतिक्रिया दी कि यशपाल मलिक करोड़ों का चंदा खा रहे हैं। हिसाब-किताब न देना पडे़, इसलिए समाज से भाग रहे हैं। जो हिसाब मांगने की बात कहे तो यशपाल मलिक को बुरा लगने लगता है। जिस मुद्दे को लेकर आंदोलन किया था, वह पूरा नहीं किया। जेलों में बंद बच्चों के बाहर आने से पहले ही सरकार से समझौता कर गया। मैंने विरोध किया तो मुझे ही नीचा दिखाने की कोशिश कर रहा हैै। यशपाल मलिक के कारण प्रदेश में भाईचारा खराब हो रहा है। कृष्ण किरमारा ने कहा कि मेरे पास कोई गाड़ी नहीं है। मैं आज भी अपने गांव में पैतृक मकान में रहता हूं। अपने किसी काम के लिए समाज का एक रुपया उपयोग नहीं किया। यशपाल मलिक इन आरोप को या तो साबित करें या माफी मांगे।
विज्ञापन

यशपाल मलिक किसी डेरा प्रमुख से कम नहीं : सतवीर पूनिया
मय्यड़ में आयोजित जनसभा में सतवीर पूनिया ने यशपाल मलिक पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने मलिक को झूठा नेता करार देते हुए कहा कि यह किसी डेरा प्रमुख से कम नहीं है। महेंद्र सिंह भगाना ने समारोह में मौजूद लोगों से सवाल किया कि मलिक जैसे चालक नेता को हरियाणा में क्यों घुसने दिया। मंच के माध्यम से अपील की कि किसी हरियाणा के नेता को कमान सौंपनी चाहिए न कि किसी बाहरी को। खाप नेता किताब सिंह बनवाला ने कहा कि यशपाल मलिक की पोल खुल चुकी है। वीरभान ढुल ने भी यशपाल मलिक पर निशाना साधा और समैण में जो प्रकरण हुआ, उसके लिए मलिक दोषी है। समैण में युवा केस वापस कब होंगे यह पूछने गए, लेकिन उन्हें यह कहकर धक्के मारे, ठेका नहीं ले रखा। कृष्ण सिसाय ने कहा कि यशपाल मलिक ने हरियाणा को कई साल पीछे धकेल दिया। उन्होंने कहा कि वह स्वयं का देशद्रोह का मुकदमा रद्द करवा लिया। जेलों में बंद युवाओं की रिहाई के लिए कोई कदम नहीं उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed