{"_id":"594d61ca4f1c1bb3378b475c","slug":"41498243530-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट की ऑल इंडिया एससी कैटेगरी में तमन्ना ने पाई छठी रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट की ऑल इंडिया एससी कैटेगरी में तमन्ना ने पाई छठी रैंक
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। सीबीएसई की ओर से शुक्रवार को घोषित नीट परीक्षा में हिसार जिले के गांव मोहला निवासी तमन्ना मेहरा ने ऑल इंडिया एससी कैटेगरी में छठी रैंक प्राप्त की है। अत्यंत गरीब परिवार में पली-बढ़ी तमन्ना की इस उपलब्धि से पूरे गांव में जश्न का माहौल है। इससे पहले तमन्ना ने अभी हाल ही में घोषित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) में भी एससी कैटेगरी में 47वीं रैंक प्राप्त की थी।
तमन्ना के चाचा कंवलजीत मेहरा ने बताया कि तमन्ना ने गत वर्ष नीट परीक्षा में ऑल इंडिया लेवल पर 101 रैंक प्राप्त की थी। जिसके आधार पर उसका चयन पीजीआई रोहतक के लिए हो गया था, लेकिन तमन्ना देश के बड़े मेडिकल इंस्टीट्यूट में डॉक्टरी करना चाहती थी। इसलिए तमन्ना ने ड्राप करते हुए इस बार एम्स की परीक्षा दी। इसमें उसकी 47वीं रैंक आई है। वहीं शुक्रवार को घोषित नीट के परीक्षा परिणाम में तमन्ना ने इसी कैटेगरी में ऑल इंडिया लेवल पर छठा स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि तमन्ना के पिता रमेश कुमार अभी हाल ही में चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में बतौर चालक पद पर चयनित हुए हैं। तमन्ना के दादा मनीराम ने कर्ज उठाकर अपनी पोती को मेडिकल की तैयारी करवाई थी। तमन्ना की इस उपलब्धि पर दादी धनपति देवी, मां सीमा देवी, चाचा सुरेश, सतीश, जयभगवान, सुभाष, दादा श्रीकृष्ण, भाई साहिल, अखिल, आकाश सहित अन्य परिजनों ने खुशी जाहिर की है।
फोटो 25