फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   4 Pink Minibuses Stalled Due to Lack of Repair, Affecting Girls' Movement

Hisar News: मरम्मत के अभाव में 4 पिंक मिनी बसें ठप, बेटियों की आवाजाही पर असर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
4 Pink Minibuses Stalled Due to Lack of Repair, Affecting Girls' Movement
वर्कशॉप में खड़ी पिंक मिनी बस।
हिसार। मरम्मत के अभाव में हिसार डिपो की पिंक मिनी बसों का संचालन लगातार प्रभावित हो रहा है। पहले जहां 2 बसें खड़ी थीं, अब उनकी संख्या बढ़कर 4 हो गई है। इससे उमरा–सुलतानपुर और आदमपुर–सिवानी रूटों पर यात्रा करने वाली बेटियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रोडवेज की सामान्य बसें इन रूटों पर चल तो रही हैं, मगर उनमें महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के साथ भीड़ बढ़ जाने से बेटियों को सीट तक नहीं मिल पाती और उन्हें खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पांच साल पहले हिसार डिपो को 6 और हांसी सब डिपो को 3 पिंक मिनी बसें मिली थीं। इनकी मरम्मत के लिए आइसर कंपनी को पांच वर्ष का टेंडर दिया गया था, जो अब समाप्त हो चुका है। शुरुआती दौर में मेनटेनेंस की कमी से 2 बसें बंद पड़ी थीं, लेकिन अब दो और बसें भी खड़ी हो चुकी हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक यदि जल्द नया टेंडर नहीं हुआ तो शेष दो बसें भी बंद होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार में पढ़ने आने वाली बेटियां हो रहीं परेशान

हिसार के सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में कनोह, भूना, दुर्जनपुर, खांडाखेड़ी, खेड़ी चोपटा, बहबलपुर, आदमपुर, सुलतानपुर, हांसी, सिवानी, चिकनवास, अग्रोहा समेत कई गांवों से रोजाना बड़ी संख्या में बेटियां पढ़ने आती हैं। बसों के अभाव और भीड़भाड़ के चलते उन्हें रोजाना आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार उन्हें लंबा समय तक बसों का इंतजार करना पड़ता है, जबकि सीट न मिलने पर सफर करना और भी मुश्किल हो जाता है।



मरम्मत के अभाव में चार पिंक मिनी बसें खड़ी हो चुकी हैं। जब तक टेंडर नहीं होता तब तक डिपो में कार्यरत अन्य कर्मचारियों से बसों की मेनटेनेंस करवाई जाए ताकि बसें बंद न हो और बेटियाें को सुविधा मिल सके।

- राजकुमार चौहान, राज्य उपप्रधान, सर्व कर्मचारी संघ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article