फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   4 new dengue cases reported in district, toll reaches 140

जिले में डेंगू के 4 नए केस आए, 140 पर पहुंचा आंकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
4 new dengue cases reported in district, toll reaches 140
हिसार। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि जिले में शुक्रवार को डेंगू के 4 नए मामले सामने आए हैं। जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 140 हो गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक 1424 डेंगू आशंकित लोगों के सैंपल लिए गए हैं, इनमें से 140 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। 128 व्यक्ति डेंगू से रिकवर हो चुके है और फिलहाल जिले में 11 डेंगू सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 8 तथा रिकवरी रेट 98.13 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जिले में 9 लाख 79 हजार 201 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें संक्रमण के कुल 63 हजार 848 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक कुल 62 हजार 654 मरीज कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। कोविड-19 की पहली लहर में 327, दूसरी लहर में 814 तथा तीसरी लहर में 45 संक्रमित मरीजों की मृत्यु हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed