फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   4 named for breaking car glass while on petrol and allowing people to die

Hisar News: पेट्रोल पर गाड़ी शीशे तोड़ने व जान से मारने देने के आरोप में 4 नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
4 named for breaking car glass while on petrol and allowing people to die
हिसार। आदमपुर के गांव चूली कलां में पेट्रोल पंप पर गाड़ी तोड़ने, जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने 4 नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में चूली कलां स्थित हरियाणा फीलिंग स्टेशन के संचालक संदीप कुमार ने बताया कि 7 मार्च को रात करीब 9 बजे तीन युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पंप पर आए। उन्होंने पंप पर काम कर रहे विनोद से बाइक में तेल डालने के लिए कहा। विनोद ने कहा कि तेल खत्म हो गया है। बाइक सवार युवकों ने बदतमीजी की व गालियां दी। पंप को आग लगाने व कर्मी को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

संदीप ने बताया कि उसी दौरान 4-5 मोटरसाइकिलों पर कुछ बदमाश सवार होकर आए। पंप पर मौजूद उसका भांजा अनिल पंर पर था। हमलावर युवकों ने अनिल की गाड़ी पर लोहे की राड़ से गाड़ी पर हमला किया। गाड़ी के शीशे तोडक़र गाड़ी के अंदर घुस गए। गाडी में रखे 9 हजार रुपए व मोबाइल फोन का चार्जर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गरवा, प्रदीप, अमित व कुलदीप को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सेक्टर-3 में निर्माणाधीन कोठी से सामान चोरी
हिसार। सेक्टर-3 स्थित एक निर्माणाधीन कोठी से 80 हजार रुपये की कीमत का शटरिंग का सामान चोरी कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में कृष्णा नगर निवासी जयभगवान ठेकेदार ने बताया कि वह सेक्टर-3 में कोठी बना रहा है। सोमवार की रात चोरों ने करीब 80 हजार की कीमत का शटरिंग का सामान चोरी कर लिया। एचटीएम थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाश मोबाइल फोन छीन ले गए
हिसार। कैमरी रोड स्थित शराब ठेके के पास बाइक सवार दो बदमाश अमरदीप कॉलोनी के पवन कुमार का मोबाइल फोन छीन ले गए। पवन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे अपने फोन पर किसी परिचित से बातचीत करते हुए कैमरी रोड पर पैदल जा रहा था। जब वह पुल के पास स्थित ठेके के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवक फोन छीनकर भाग गए। आजाद नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed