फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   4 caught filling gas in the cylinder by breaking the seal of HP's tanker

एचपी के टैंकर की सील तोड़ सिलिंडर में गैस भरते 4 पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
4 caught filling gas in the cylinder by breaking the seal of HP's tanker
गैस टैंकर से चुरा रहे थे गैस। - फोटो : Hisar
बरवाला। गांव खेदड़ के नजदीक श्याम शुद्ध वैष्णो नामक ढाबे पर शनिवार सुबह मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छापा मारा। इस दौरान टीम ने ढाबा संचालक समेत तीन लोगों को टैंकर की सील तोड़कर व्यावसायिक सिलिंडर में गैस भरते पकड़ा। पुलिस ने खाद्य पूर्ति विभाग के उपनिरीक्षक राकेश कुमार के बयान पर केस दर्ज किया। पुलिस ने करनाल के गांव लाखुमाजरा निवासी कैंटर चालक सतीश, ढाबा संचालक गांव बुगाना निवासी अंकित, अरुण को शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। वहीं, चौथे आरोपी गांव स्याहड़वा निवासी अजमेर भगत की तलाश जारी है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग टीम में शामिल एसआई रणधीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने श्याम शुद्ध वैष्णो ढाबे पर छापा मारा। उस समय ढाबे पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम का एक टैंकर खड़ा था। वहां मौजूद करनाल के गांव लाखुमाजरा निवासी टैंकर चालक सतीश, ढाबे के दो संचालक गांव बुगाना निवासी अंकित व अरुण टैंकर में लगी सील तोड़कर पाइप लगाकर व्यावसायिक सिलिंडर में गैस भरते मिले। टीम ने तुरंत सभी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान टीम ने ढाबे से 29 व्यावसायिक गैस सिलिंडर बरामद किए। जांच में सामने आया है आरोपी पिछले लंबे समय से गैस चोरी कर रहे थे। इसके बाद सिलिंडर भरकर गांव स्याहड़वा निवासी अजमेर भगत को बेच देते थे।
विज्ञापन

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह सिलिंडरों में गैस भरकर गांव स्याहडवा निवासी अजमेर भगत को बेचते थे। दो आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस अजमेर की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसआई सुरेश कुमार, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed