{"_id":"65b2a5bb5ab2e1f11301b6cf","slug":"4-agencies-applied-for-the-citys-first-welcome-gate-hisar-news-c-21-hsr1005-308419-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: शहर के पहले स्वागत द्वार के लिए 4 एजेंसियों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: शहर के पहले स्वागत द्वार के लिए 4 एजेंसियों ने किया आवेदन
विज्ञापन
इस डिजाइन का बनेगा स्वागत द्वार
हिसार। नगर निगम की तरफ से हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर बनाए जाने वाले स्वागत द्वार के लिए 4 एजेंसियों ने आवेदन किया है। अब टेंडर की तकनीकी व वित्तीय बोली खोली जाएगी। इसके बाद टेंडर अलॉट किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में करीब एक माह का समय लगने की संभावना है। ऐसे में फरवरी के आखिर या मार्च के शुरू में स्वागत द्वार का निर्माण कार्य शुरू हो सकता है।
बता दें कि पिछले दिनों हाउस की बैठक में शहर में 3 प्रवेश द्वार को बनाने का निर्णय लिया गया था, जिसके लिए दिल्ली रोड, सिरसा रोड व राजगढ़ रोड का चयन किया गया था। हालांकि इनमें सबसे पहले दिल्ली रोड पर प्रवेश द्वार के निर्माण की कागजी प्रक्रिया शुरू की गई।
प्रवेश द्वार नेशनल हाईवे पर कैंटीन स्टोर के ठीक सामने बनेगा। इस द्वार को हिसार स्वागत द्वार का नाम दिया गया है। इसके निर्माण पर करीब 3.07 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान लगाया गया है। अभी हाईवे फोरलेन है। भविष्य में सिक्स लेन भी किया जा सकता है। इसी संभावना को देखते हुए इस द्वार की चौड़ाई करीब 120 फुट रखी जाएगी। इसके अलावा यह द्वार करीब 20 फुट ऊंचा होगा। इस प्रवेश द्वार में अशोक चक्र भी बनाया जाएगा, जो इस द्वार की खासियत होगी। अशोक चक्र स्टील का बना होगा। इसकी 24 तीलियां स्टील की प्री फेब्रिकेडिड होगी। यह वजन में काफी हल्की होंगी। इस कारण से इसे इंस्टाल करने में आसानी होगी। अधिकारियों की मानें तो यह प्रवेश द्वार करीब एक साल में बनकर तैयार होगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
टेंडर के लिए 4 एजेंसियों ने आवेदन किया है। जल्द ही इस प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाया जाएगा। - प्रदीप दहिया, निगमायुक्त