{"_id":"65ba872f7c888223d8049647","slug":"4-agencies-applied-for-beautification-of-town-park-hisar-news-c-21-hsr1005-312038-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: टाउन पार्क के सुंदरीकरण के लिए 4 एजेंसियों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: टाउन पार्क के सुंदरीकरण के लिए 4 एजेंसियों ने किया आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। शहर के टाउन पार्क के सुंदरीकरण के लिए 4 एजेंसियों ने आवेदन किया है। इस पार्क के सुंदरीकरण के कार्य पर करीब 9.50 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। अब इन एजेंसियों की तकनीकी व वित्तीय बोली की जांच की जाएगी। इस दौरान दोनों बोलियों की शर्तों को पूरा करने वाली व सबसे कम बोली देने वाली एजेंसी को यह टेंडर अलॉट किया जाएगा। वर्क ऑर्डर मिलने के बाद एजेंसी की तरफ से काम शुरू कर दिया जाएगा।
बता दें कि पंचभूत थीम पर इस पार्क का सुंदरीकरण किया जाएगा। अग्नि के रूप में लाइट व साउंड शो को दिखाया जाएगा। जल के लिए सरोवर का निर्माण किया जाएगा। आकाश के रूप में पांच मीटर की ऊंचाई का ग्लास टेरेस बनाया जाएगा। पृथ्वी को दर्शाने के लिए मिट्टी के टीले का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा वायु के लिए हवा की झंकार के साथ धातु के पेड़ की मूर्ति स्थापित की जाएगी।