{"_id":"66e4dea09147e5fdeb09a3d6","slug":"38-nomination-papers-cancelled-during-scrutiny-hisar-news-c-21-1-noi1022-463755-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जांच में 38 नामांकन पत्र रद्द, 115 प्रत्याशी मैदान में, अब चलेगा मनाने का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जांच में 38 नामांकन पत्र रद्द, 115 प्रत्याशी मैदान में, अब चलेगा मनाने का दौर
Sat, 14 Sep 2024 06:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 14 Sep 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
हांसी में नामांकन पत्रों की जांच का कार्य पूर्ण करते निर्वाचन अधिकारी कुलभूषण बंसल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान शुक्रवार को जिले भर में 38 पर्चे रद्द कर दिए गए। अब सभी सातों सीटों पर 115 प्रत्याशी मैदान में है। जिन प्रत्याशियों के पर्चे रद्द किए गए हैं, वे निर्दलीय हैं। शनिवार से सोमवार तक नाम वापसी हो सकेगी। इसके साथ ही पार्टियों के बागी और निर्दलीय प्रत्याशियों को मनाने का दौर चलेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने बताया कि छंटनी के दौरान 153 में से 115 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए है। इनमें हिसार से 23, आदमपुर से 12, बरवाला से 12, उकलाना से 7, नलवा से 21, हांसी व नारनौंद से 20-20 उम्मीदवारों के नामांकन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 16 सितंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। उसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
जिले में 1,333 मतदान केंद्र और 13.64 लाख मतदाता
दहिया ने बताया कि जिले में कुल 1,333 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 346 शहरी क्षेत्र में और 987 ग्रामीण क्षेत्र में हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 13,64,170 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 7,24,898, महिला मतदाताओं की संख्या 6,39,260 और थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 12 है।
विज्ञापन
जिले में पीडब्ल्यूडी मतदाताओं की 12,056 है। वहीं, 85 वर्ष की आयु से अधिक के मतदाताओं की संख्या 13,827 है।
-- -लोहारू सीट से सभी प्रत्याशियों के नामांकन सही मिले सिवानी मंडी। लोहारू में शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इस दौरान सभी नामांकन पत्र ठीक पाए गए। कवरिंग उम्मीदवारों के नामांकन स्वतः ही रद्द हो गए। एसडीएम मनोज दलाल ने बताया कि लोहारू विधानसभा क्षेत्र से जांच के बाद 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। भारतीय जनता पार्टी से जयप्रकाश दलाल, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से राजबीर सिंह फरटिया, आम आदमी पार्टी से गीता बाला, इनेलो-बसपा से भूप सिंह, जजपा से अलका आर्या प्रत्याशी हैंं।
हांसी से सभी प्रत्याशियों के पर्चे सही
हांसी। हासी सीट से भर गए नामांकन पत्रों की छंटनी का कार्य शुक्रवार को किया गया है। छंटनी के दौरान भाजपा, कांग्रेस और आप के कवरिंग उम्मीदवारों के नामांकन रद्द कर दिए। रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम कुलभूषण बंसल ने बताया कि अब 21 प्रत्याशी मैदान में हैं।