{"_id":"6af8be7850f6fcf4720973fb","slug":"36-hours-of-waterless-meditation-begins-today-astachalgami-will-offer-prayers-to-the-sun-hisar-news-c-21-hsr1020-992230-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 36 घंटे की निर्जल साधना शुरू, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 36 घंटे की निर्जल साधना शुरू, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रती
विज्ञापन
हिसार मिलगेट जिंदल पार्क में छठ पूजा की तैयारी को लेकर तालाब में भरा गया पानी। संवाद
हिसार। लोक आस्था के पर्व छठ पर शनिवार को व्रतियों ने खरना की परंपरा निभाई। गुड़ की खीर और पूड़ी का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही 36 घंटे का निर्जल व्रत शुरू हो गया। अब सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण होगा।
बिहार और पूर्वांचल की संस्कृति से जुड़े परिवारों में छठी मैया के गीत गूंज रहे हैं। घरों से लेकर पूजा स्थलों तक भक्ति का माहौल है। शनिवार सुबह से व्रतियों ने निर्जल रहकर छठी मैया की आराधना की। शाम को स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण किए। इसके बाद गुड़ की खीर और पूड़ी तैयार कर सूर्य देव और छठी मैया को भोग लगाया।
जिंदल पार्क स्थित सरोवर पर छठ पूजा की विशेष तैयारियां की गई हैं। महिलाओं ने सरोवर किनारे अपनी वेदियां सजाई हैं। रविवार को इन वेदियों पर कलश स्थापित कर दीप जलाए जाएंगे। व्रती परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और संतान के सुखमय जीवन की कामना के साथ छठी मैया की पूजा करेंगी। शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर उमड़ेगी श्रद्धा
रविवार को छठ महापर्व का सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठान संध्या अर्घ्य होगा। इसके लिए व्रती दिनभर पूजा की तैयारियों में जुटे रहेंगे। बांस के सूप और दउरा में फल, नारियल, गन्ना, ठेकुआ और अन्य पूजन सामग्री सजाई जाएगी। व्रती परिवार के सदस्यों के साथ नंगे पांव घाटों और सरोवरों तक पहुंचेंगे। कई श्रद्धालु अपनी मन्नत और पारंपरिक मान्यता के अनुसार दंडवत करते हुए भी घाट तक पहुंचेंगे। अस्ताचलगामी सूर्य को जल और दूध से अर्घ्य देकर सूर्य देव और छठी मैया की आराधना की जाएगी। इस दौरान घाटों पर छठी मैया के पारंपरिक गीतों से वातावरण भक्तिमय होगा।
-- -- -- -- -- -- -
ठेकुआ और मौसमी फलों से सजेंगे सूप और दउरा
छठ पूजा में प्रसाद की पवित्रता और पारंपरिक पकवानों का विशेष महत्व है। गेहूं के आटे, गुड़ और घी से तैयार किया जाने वाला ठेकुआ पर्व का प्रमुख प्रसाद है। इसके अलावा चावल के लड्डू, केला, नारियल, गन्ना, मूली, अदरक और मौसमी फल सूप में सजाए जाते हैं। परिवारों की परंपरा के अनुसार पूजन सामग्री में कुछ अंतर हो सकता है, लेकिन हर तैयारी में शुद्धता और सात्विकता का विशेष ध्यान रखा जाता है।
-- -- -- -- -- -
उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा महापर्व का समापन
सोमवार सुबह व्रती उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय महापर्व का समापन करेंगे। इसके बाद व्रत का पारण किया जाएगा। महिलाएं छठी मैया से अपने परिवार की खुशहाली, घर में सुख-शांति और संतान की लंबी आयु व मंगलमय जीवन की कामना करेंगी। रोजगार के सिलसिले में घर से दूर रह रहे बिहार और पूर्वांचल के परिवारों के लिए छठ अपनी मिट्टी, संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का भी पर्व है। यही वजह है कि इस महापर्व पर पूरा परिवार एक साथ पूजा में शामिल होता है।