{"_id":"65b2a4814b408ebc0504e72c","slug":"350-police-personnel-including-three-dsp-six-shos-will-handle-security-arrangements-hisar-news-c-21-hsr1020-308511-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: तीन डीएसपी, छह एसएचओ समेत 350 पुलिस कर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: तीन डीएसपी, छह एसएचओ समेत 350 पुलिस कर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
हांसी। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस द्वारा तीन डीएसपी, छह एसएचओ सहित 350 पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। वहीं विभिन्न जगहों पर 20 नाके लगाए गए हैं। साथ ही होटल, धर्मशाला में भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध रहेंगे। आंबेडकर चौक पर लगे इश्तिहारों को हटाकर चौक को साफ किया गया।
बता दें कि गणतंत्र दिवस समारोह इस बार राजकीय महाविद्यालय के मैदान में होगा। सांसद बृजेंद्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। प्रात: 10 बजे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फहराएंगे और भव्य परेड की सलामी लेंगे। कार्यक्रम में झांकियां व सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे।
यह रहेगा समारोह का कार्यक्रम
समय कार्यक्रम
सुबह 9:58 बजे : मुख्य अतिथि का आगमन एवं स्वागत
सुबह 10 बजे : मुख्य अतिथि द्वारा ध्वज फहराना
सुबह 10:02 बजे : परेड का निरीक्षण
सुबह 10:15 बजे : मुख्य अतिथि का संबोधन सांस्कृतिक कार्यक्रम
सुबह 10:25 बजे : सांस्कृतिक कार्यक्रम
सुबह 10:55 बजे : झांकियां
सुबह 11:10 बजे : प्रशंसा पत्रों का वितरण
सुबह 11:15 बजे : राष्ट्रीय गान