फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   35.5 lakh rupees in the name of getting a loan of six lakhs

छह लाख का लोन दिलाने के नाम पर ऐंठे साढ़े 35 लाख रुपये

Sat, 17 Jul 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
35.5 lakh rupees in the name of getting a loan of six lakhs
हिसार। फतेहाबाद के गांव हसंगा निवासी छबीला राम ने चार नामजद सहित 25 अन्य के खिलाफ 35 लाख 55 हजार 800 रुपये की धोखाधड़ी का केस साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में छबीला राम ने बताया कि वह भूथनकलां में को-ऑपरेटिव सोसायटी में नौकरी करता है। 6 अगस्त 2018 को उसके पास बीर सिंह के नंबर व प्रमोद कुमार के नंबर से फोन आया। इन्होंने स्वयं को इंडिया फर्स्ट इंश्योरेंस कंपनी का एजेंट बताया और कंपनी की पॉलिसी बारे बताया। उसे कहा कि कंपनी प्रतिवर्ष 40 हजार रुपये 15 वर्ष में भरवाती है और 15 वर्ष बाद 6 लाख 43 हजार 530 रुपये वापस देती है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि बीर सिंह और प्रमोद ने उसे इंडिया फर्स्ट इंश्योरेंस कंपनी का बैंक खाता नंबर दिया और उसमें 40 हजार रुपये डालने को कहा। 16 अक्तूबर 2018 उसने राशि आरटीजीएस के माध्यम से जमा करवा दी। उसके बाद बीर सिंह ने उसे फोन करके कहा कि उसकी पॉलिसी हो गई है। उसके बाद बीर सिंह ने उसे फोन करके कहा कि 6 लाख रुपये का लोन करवा देगा। आरोपी ने उसके दस्तावेज व्हाट्सएप पर मंगवाए। उसके बाद छबीला राम के पास राजबीर नाम के युवक का फोन आया। राजबीर ने मुझे कहा कि 6 लाख की बजाय 24 लाख रुपये का लोन करवा देगा। इसके बदले में 80 हजार रुपये जमा करवाने होंगे। छबीला राम ने विश्वास कर 7 दिसंबर 2018 को 80 हजार रुपये आरटीजीएसम करवा दिए।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि लोन पास कराने तक गिरोह के सदस्यों ने मिलकर उससे साढ़े 35 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उससे लोन देने के नाम पर 35,55,800 रुपये की धोखाधड़ी की है। आरोप है कि ये लोग अब भी उससे चेक की मांग कर रहे हैं व फोन कर एटीएम व फाइल क्लीयर करवाने के नाम पर और रुपये डलवाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने चार नामजद समेत 25 के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed