फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   मारवल सिटी प्रबंधन ने कॉलोनी का बिजली कनेक्शन काटा, पानी भी बंद किया

मारवल सिटी प्रबंधन ने कॉलोनी का बिजली कनेक्शन काटा, पानी भी बंद किया

Sat, 30 Mar 2019 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
मारवल सिटी प्रबंधन ने कॉलोनी का बिजली कनेक्शन काटा, पानी भी बंद किया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। मारवल सिटी प्रबंधकों और कॉलोनी वासियों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। शनिवार को प्रबंधकों ने कॉलोनी वासियों का बिजली का कनेक्शन काट दिया और पानी भी बंद कर दिया। कॉलोनीवासी शनिवार से दो दिवसीय सांकेतिक धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान उन्होंने प्रबंधकों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेता पहुंचे और उनके धरने को समर्थन दिया। बरवाला से विधायक वेद नारंग भी धरनारत कॉलोनी वासियों के पास पहुंचे।
मारवल सिटी के बाहर धरने पर बैठे नवीन अग्रवाल, राजेश वर्मा, मनीष, नरेश कुमार, मयंक बंसल, महावीर, कुलवंत राय, सुभाष चंद, राजवीर, सुनील, मांगेराम, सुशीला, सुदेश देवी, मीनाक्षी, इशुबाला, साक्षी, संतोष, बिमला आदि ने आरोप लगाया कि मारवल सिटी प्रबंधन के अधिकारियों ने शुक्रवार रात 12 बजे से उनकी कॉलोनी की बिजली काट दी। शनिवार सुबह से उनके यहां पानी आना बंद हो गया। अब वे बिना बिजली-पानी के बैठे हैं। सुबह से ही मारवल सिटी के कर्मचारी गायब हैं। गेट पर ड्यूटी देने वाले सिक्योरिटी गार्ड भी मौजूद नहीं हैं। बिजली-पानी को लेकर शनिवार को फिर से कॉलोनी वासी डीसी अशोक कुमार मीणा से मिलने पहुंचे। डीसी ने डीटीपी को फोन करके बिजली-पानी चालू कराने के निर्देश दिए। डीटीपी ने कॉलोनी वासियों को शाम तक बिजली-पानी चालू करने का आश्वासन दिया है। इस बारे में प्रबंधकों से संपर्क करने का प्रयास किया गया। कंपनी के एजीएम संजीव मित्तल और कैशियर मोहन लाल के नंबरों पर बार-बार संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन


धरने पर पहुंचे कई पार्टियों के नेता
धरनारत मारवल सिटी के लोगों के पास शनिवार को इनेलो विधायक, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेता पहुंचे। सबसे पहले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता नवीन जुगलान के नेतृत्व में धरनारत लोगों के पास पहुंचे और उन्हें समर्थन दिया। उसके बाद बरवाला से इनेलो विधायक वेद नारंग मौके पर पहुंचे। उन्होंने कॉलोनी वासियों से पूरी बात सुनकर डीसी से बात की और उन्हें हर संभव मदद देने की बात कही। उनके बाद कांग्रेस नेता रणधीर पनिहार भी धरनारत लोगों से मिलने पहुंचे और उन्होंने भी प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed