फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   मुख्यमंत्री कल करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंस से 251 करोड़ की आठ परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन

मुख्यमंत्री कल करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंस से 251 करोड़ की आठ परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन

Sat, 02 Mar 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कल करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंस से 251 करोड़ की आठ परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हिसार जिले की 251.1 करोड़ रुपये लागत की आठ महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। लघु सचिवालय स्थित पोर्च में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण व संवाद कार्यक्रम होगा। उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उकलाना में 13.16 करोड़ रुपये से बने नए राजकीय महाविद्यालय तथा 61 लाख रुपये की लागत से आरडी जीरो से 67000 तक हुए चौधरीवास माइनर के पुनर्वास कार्य का उद्घाटन करेंगे। इनके अलावा मुख्यमंत्री हिसार एयरपोर्ट पर 156 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इंटीग्रेटिड एविएशन हब फेज-2, नारनौंद में 34.10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 100 बिस्तर के अस्पताल, 12.49 करोड़ रुपये से होने वाले चौधरीवास माइनर के पुनर्निर्माण कार्य, 21.50 करोड़ रुपये से होने वाले बालक माइनर के पुनर्निर्माण कार्य, गांव भोजराज में 15.40 करोड़ रुपये से स्थापित होने वाले 132 केवी सब स्टेशन तथा बरवाला में 11.84 लाख रुपये से बनने वाले उपमंडलाधीश कार्यालय कम प्रशासनिक भवन का शिलान्यास भी करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि जिला में लघु सचिवालय स्थित पोर्च में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एलईडी स्क्रीन आदि लगाकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा तथा उनका संबोधन भी उपस्थित लोगों को सुनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed