फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   वर्क ऑर्डर की अनुमति मिलने के बाद इसी सप्ताह शुरू होगा सेक्टरों की सड़कों के हालात सुधारने का काम

वर्क ऑर्डर की अनुमति मिलने के बाद इसी सप्ताह शुरू होगा सेक्टरों की सड़कों के हालात सुधारने का काम

Sat, 02 Mar 2019 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
वर्क ऑर्डर की अनुमति मिलने के बाद इसी सप्ताह शुरू होगा सेक्टरों की सड़कों के हालात सुधारने का काम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। नगर निगम प्रशासन की ओर से जल्द ही सेक्टरों की सड़कों के हालात सुधारे जाएंगे। दिसंबर में लगाए गए 20 करोड़ रुपये से ज्यादा के टेंडर के बाद शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मुख्यालय से वर्क ऑर्डर की अप्रूवल मिलने वाली है। अधिकारियों की मानें तो मंगलवार तक अप्रूवल मिल जाएगी। उसके बाद वर्क ऑर्डर जारी कर सड़कों की रिपयेरिंग व अन्य सुधार के काम शुरू करवाए जाएंगे।
गौरतलब है कि नगर निगम की तकनीकी शाखा द्वारा दिसंबर में सड़कों की मरम्मत के टेंडर लगाए गए थे, जिन्हें जनवरी में खोला गया था। मगर एक करोड़ रुपये से ज्यादा के कार्यों के टेंडर में वर्क ऑर्डर देने से पहले मुख्यालय की अनुमति लेनी जरूरी होती है। इसलिए फाइल मुख्यालय भेजी गई।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार मुख्यालय से अप्रूवल मिलते ही वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। इसी महीने के पहले सप्ताह में काम शुरू करवाने की संभावना है। गौरतलब है कि लंबे समय से सेक्टरवासी सड़कों की हालात सुधारने की मांग कर रहे थे। बार-बार रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों की ओर से निगम कमिश्नर से लेकर उच्चाधिकारियों तक को ज्ञापन सौंपे गए। अब वित्त वर्ष के अंतिम दिनों में जाकर सेक्टरवासियों की मांग सिरे चढ़ पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर 16-17 में होंगे 5 करोड़ के काम
नगर निगम प्रशासन द्वारा सबसे बड़ा टेंडर सेक्टर 16-17 पार्ट-टू के लिए लगाया गया है। इसमें 5 करोड़ रुपये से विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसके अलावा सेक्टर-13 पार्ट टू में 3 करोड़ 54 लाख, पीएलए सेक्टर में 2 करोड़, सेक्टर-14 में 2 करोड़ 92 लाख, सेक्टर 9-11 में 2 करोड़ 80 लाख, अर्बन एस्टेट-टू में 2 करोड़ 74 लाख, सेक्टर 16-17 पार्ट-वन में 1 करोड़ 27 लाख और मेला ग्राउंड एरिया में 55 लाख रुपये से मरम्मत कार्य करवाया जाना है।


शहर के अधिकतर सेक्टरों में रिपेयरिंग के लिए टेंडर लगाया हुआ है। वर्क ऑर्डर की अनुमति लेने के लिए फाइल मुख्यालय भेजी हुई है। दो-तीन दिन में अनुमति मिलने की संभावना है। उसके बाद वर्क ऑर्डर देकर काम शुरू करवा देंगे।
- हरिकिशन शर्मा, एक्सईएन, नगर निगम

सेक्टरों की सड़कों की हालत काफी खराब है। इनमें जल्द सुधार की जरूरत है। उम्मीद है कि मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद अधिकारी काम जल्दी शुरू करवाएंगे।
- जितेंद्र श्योराण, प्रधान, सेक्टर 16-17 आरडब्ल्यूए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed