{"_id":"5c76e34cbdec2273a924a595","slug":"31551295308-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल 23 दिन बाद हुई खत्म, आज से सभी कर्मचारी करेंगे ड्यूटी ज्वाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल 23 दिन बाद हुई खत्म, आज से सभी कर्मचारी करेंगे ड्यूटी ज्वाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। प्रदेश सरकार से ठोस आश्वासन मिलने के बाद आखिरकार एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल 23 दिन बाद खत्म हो गई है। एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त और मिशन निदेशक के साथ बैठक के बाद प्रतिनिधियों ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया।
जिला प्रधान जगत बिसला ने बताया कि कुछ मांगों को सहानुभूतिपूर्वक पूरा करने का अधिकारियों ने आश्वासन दिया था। मगर कर्मचारियों की मुख्य मांग सेवा सुरक्षा इन अधिकारियों के अधिकार क्षेत्र में नहीं थी। इसलिए विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर, श्रम मंत्री नायब सैनी की मध्यस्थता में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ बैठक हुई। स्वास्थ्य मंत्री ने सभी कर्मचारी पदाधिकारियों को पूर्ण आश्वस्त किया और कहा कि सरकार उनकी मांग जल्द से जल्द पूरा करेंगी। स्वास्थ्य मंत्री के ठोस व लिखित आश्वासन पर कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया। अब वीरवार सुबह सभी कर्मचारी धरने पर पहुंचकर 72 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का अनशन तुड़वाकर सिविल सर्जन कार्यालय में ज्वाइनिंग करेंगे।