फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   बालसमंद समाचार- विकास कार्यो में गबन के आरोप में भेरियां की सरपंच सरोज सस्पेंड

बालसमंद समाचार- विकास कार्यो में गबन के आरोप में भेरियां की सरपंच सरोज सस्पेंड

Tue, 27 Nov 2018 12:54 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
बालसमंद समाचार-   विकास कार्यो में गबन के आरोप में भेरियां की सरपंच सरोज सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बालसमंद। ग्राम के विकास कार्यों में गबन करने के आरोप में जिला उपायुक्त अशोक कुमार ने हिसार द्वितीय खंड के भेरियां गांव की सरपंच सरोज को सस्पेंड कर दिया गया है। जिला उपायुक्त ने प्राथमिक जांच में दोषी पाए जाने सरपंच को सस्पेंड कर दिया है। सरपंच ने गांव में करवाए गए विकास कार्यों में गबन किया है।
पंचायत ने गांव में जो कार्य करवाए हैं उनमें और पंचायती रिकॉर्ड में दर्ज किये गए रिकॉर्ड में अंतर पाया है। सरपंच ने राष्ट्रीय पर्व के आयोजन, राजकीय स्कूल के पेड़ों सहित अन्य कार्यों में लगे आरोपों के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इससे पहले भी सरपंच पर गांव के गौरव पट्ट में लिखे नामों में भी अपनी मनमानी करने के आरोप लगे थे। अब पंचायत मेंबर में से बहुमत प्राप्त पंच को पंचायत का रिकॉर्ड, धन राशि सहित अन्य सामान सौंपने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


ये आरोप लगे हैं सरपंच सरोज पर
1. राजकीय स्कूल में आंधी-बारिश में गिरे पेड़ो को श्मशान घाट में रखवाया। इससे इमारती लकड़ी निकालकर पंचायत की आमदनी को हानि पहुंचाई।
2. पुराने सामान के साथ रिक्शा रेहड़ी को नीलाम करना। रिक्शा रेहड़ी के रिपेयर का बिल रिकॉर्ड में लगाना जबकि वास्तव में रिपेयरिंग करवाई ही नहीं।
3. ग्राम पंचायत ने बैटरी, इन्वर्टर व एलईडी बिना कोटेशन के खरीदना।
4. ग्राम पंचायत ने गांव में दस हैंडपंप बिना पानी की गुणवत्ता जांचे लगवाए। पंप चालू हालत में भी नहीं हैं।
5. राष्ट्रीय पर्व पर सरकार द्वारा निर्धारित खर्च से अधिक खर्च करना।
6. खेल के सामान में बिल को अधिकारी से वेरिफाई न करवाना।
7. वाटर कूलर सिरसा की फर्म से खरीदकर कोटेशन और बिल में अंतर पाया गया।
8. पंच सरपंच की नेम प्लेट में कोटेशन प्राप्त न करना।
9. निजी प्लाट में पंचायती राशि खर्च करना।

एक सप्ताह पूर्व जिला उपायुक्त ने सस्पेंड कर दिया था। मैंने तो गांव के हित में कार्य करवाए थे लेकिन ये कार्य कानून से बाहर थे। संभावना है जल्द ही बहाल भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरजीत, सस्पेंड सरपंच प्रतिनिधि, भेरियां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed