{"_id":"5a6a244c4f1c1b92268b67b4","slug":"31516905548-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाबीर स्टेडियम के पास सुरक्षा के लिए चार नाके होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाबीर स्टेडियम के पास सुरक्षा के लिए चार नाके होंगे
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
महाबीर स्टेडियम में शुक्रवार को होने वाले जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कंवरपाल गुर्जर बतौर मुख्यातिथि ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।
समारोह में मुख्यातिथि विभिन्न क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करने वाले करीब 65 अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, खिलाड़ियों और समाजसेवियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा तैयारियां की गई झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। महाबीर स्टेडियम के मुख्य द्वार से केवल वीवीआईपी/ वीआईपी की गाड़ियों का ही प्रवेश होगा। इस द्वार से आमंत्रित व्यक्ति भी पैदल प्रवेश करेंगे। स्टेडियम के चारों ओर कैनाल रेस्ट हाउस, शर्मा नर्सिंग होम, कृषि विश्वविद्यालय गेट नंबर तीन के पास, जिंदल ज्ञान केंद्र और मलिक चौक पर पुलिस नाके लगाए गए हैं। स्टेडियम की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहनों की गहनता से चेकिंग करेंगे।
यह रहेगा शेड्यूल
9:58 बजे समारोह स्थल पर आगमन
10:00 बजे मुख्यातिथि द्वारा दस बजे ध्वजारोहण
10:02 बजे पर परेड का निरीक्षण
10:15 बजे मुख्यातिथि का संबोधन
10:35 बजे स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान
10:25 बजे मार्चपास्ट
10:40 बजे पर इनाम/प्रशंसा पत्र आदि का वितरण
10:50 बजे पर स्कूली विद्यार्थियों का सामूहिक पीटी शो
11:05 मिनट पर झांकियां
12 बजे राष्ट्रीय गान के साथ समापन
समारोह स्थल में यहां से मिलेगी एंट्री...
पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी ने कहा 26 जनवरी के समारोह में आने वाले नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा हेतु समारोह में पूर्णता चेकिंग के बाद ही प्रवेश करने की अनुमति होगी। महाबीर स्टेडियम और इसके चारों ओर पुलिस नाके लगाए गए हैं। आम जन को गणतंत्र दिवस समारोह में अंदर प्रवेश हेतु केनाल रेस्ट हाउस के सामने बने द्वार नंबर एक और दो मधुबन पार्क के अंदर से स्टेडियम में पहुंच सकेंगे। दूसरा प्रवेश द्वार नंबर चार, जो पंचायत भवन की तरफ बनाया गया है। इससे महाबीर स्टेडियम में प्रवेश कर सकेंगे। वाहनों की पार्किंग व्यवस्था कैनाल रेस्ट हाउस के पास और बाल भवन हिसार के सामने बने बड़े ग्राउंड में की गई है।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल 68 लोगों को करेंगे सम्मानित