फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   महिला बास्केट बाल की हिसार बना ओवर ऑल चैंपियन

महिला बास्केट बाल की हिसार बना ओवर ऑल चैंपियन

Wed, 25 Oct 2017 12:47 AM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
महिला बास्केट बाल की हिसार बना ओवर ऑल चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
शहर के महाबीर स्टेडियम मेें चल रहे राज्य स्तरीय खेलों में मंगलवार को रोचक मुकाबले हुए। महिला बास्केट बाल की ओवरऑल ट्रॉफी जहां हिसार को मिली वहीं रोहतक दूसरे स्थान पर रहा। इसी प्रकार पुरुष बास्केट बाल की ओवरऑल ट्राफी पर भिवानी के खिलाड़ियों ने कब्जा जमाया। रोहतक की टीम को यहां भी द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार लड़कों के अंडर-14 वर्ग में रोहतक प्रथम, झज्जर द्वितीय तथा जींद व सोनीपत संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। खेल के समापन समारोह के दौरान बतौर मुख्यातिथि पहुंची सीटीएम शालिनी चेतल ने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

लड़कों के अंडर-17 वर्ग में कैथल के खिलाड़ियों ने प्रथम, भिवानी के खिलाड़ियों ने द्वितीय और जींद व पानीपत के खिलाड़ियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में भिवानी को प्रथम, रोहतक को द्वितीय व हिसार व कैथल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। लड़कियों के अंडर-14 मुकाबलों में हिसार की टीम प्रथम, रोहतक की टीम द्वितीय व जींद तथा सोनीपत की टीमें तृतीय स्थान पर रहीं। लड़कियों की अंडर-17 वर्ग में हिसार प्रथम, रोहतक द्वितीय तथा सोनीपत व जींद तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में हिसार प्रथम, कुरुक्षेत्र द्वितीय तथा अंबाला व भिवानी तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

-------
ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
लड़कियों में अंडर-14 मुकाबले
हिसार- प्रथम
रोहतक- द्वितीय
जींद व सोनीपत- तृतीय
-------------
अंडर-17 लड़कियां
हिसार- प्रथम
रोहतक- द्वितीय
सोनीपत व जींद- तृतीय
-------------
महिलाओं में
हिसार- प्रथम
कुरुक्षेत्र- द्वितीय
अंबाला व भिवानी- तृतीय
---------------------
अंडर-14 लड़कों में
रोहतक- प्रथम
झज्जर-द्वितीय
जींद व सोनीपत- तृतीय
------------
अंडर 17 लड़कों में
कैथल- प्रथम
भिवानी-द्वितीय
जींद व पानीपत-तृृतीय
-----------
मैन प्रतियोगिता
भिवानी - प्रथम
रोहतक- सेकेंड
हिसार व कैथल-तृतीय
--------------------
महिला बास्केट बाल में हिसार बना ओवरऑल चैंपियन

पुरुष वर्ग की ट्रॉफी पर भिवानी का कब्जा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed