{"_id":"59caa73e4f1c1bd8538b4945","slug":"31506453310-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-15 की पोस्ट ग्रेजुएट युवती ने नौकरी न मिलने पर लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-15 की पोस्ट ग्रेजुएट युवती ने नौकरी न मिलने पर लगाई फांसी
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
सेक्टर-15 निवासी 24 साल की गुंजन ने कमरे के रोशनदान में चुन्नी का फंदा बनाकर उसमें झूल गई। पुलिस के अनुसार युवती पोस्ट ग्रेजुएट थी और उसे नौकरी नहीं मिली थी। उसने रोजगार न मिलने से आहत होकर खुदकुशी कर ली।
सेक्टर-15 निवासी दलजीत सिंह की बेटी गुंजन पोस्ट ग्रेजुएट थी। दलजीत सिंह तोशाम के एक बैंक में तैनात बताए गए हैं। युवती का रिश्ता तय कर रखा था। बताया जाता है कि घर में दोपहर को गुंजन और उसकी मां मौजूद थी। गुंजन की मां ने बेटी के लिए खाना बनाया और फिर कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर फोन कर युवती के पिता और एक रिश्तेदार को सूचना दी गई। बाद में दरवाजा धक्के मारकर खोला तो युवती रोशनदान में चुन्नी के फंदे पर लटकती मिली। परिजन युवती को देर शाम सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोर्ट कांप्लेक्स चौकी प्रभारी शिवकुुमार शर्मा ने बताया कि इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।