फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   31 bail jumpers caught in a month in a special campaign

Hisar News: स्पेशल अभियान में एक माह में पकड़े 31 बेल जंपर

Sun, 02 Mar 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 02 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
31 bail jumpers caught in a month in a special campaign
हिसार। आपराधिक मामलों में वांछित बेल जंपर और उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक माह के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिला पुलिस की अलग-अलग टीमों ने पिछले एक महीने में 31 बेल जंपर व उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार किए है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गए अनेक आरोपी जघन्य किस्म के अपराधों में वांछित आरोपी थे। 1 फरवरी से शुरू हुई वांछित उद्घोषित (पीओ) व बेल जंपर आरोपियों की धरपकड़ की कार्रवाई के तहत 28 फरवरी तक हिसार पुलिस ने 29 बेल जंपर और 2 उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन



2 अवैध पिस्तौल और 5 कारतूस सहित एक गिरफ्तार
हिसार। पुलिस की स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने कैमरी रोड गंगवा से एक व्यक्ति को काबू कर 2 अवैध पिस्तौल और 5 कारतूस बरामद किए है। मुख्य सिपाही विक्रांत ने बताया कि पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सूचना के आधार पर कैमरी रोड गंगवा से एक व्यक्ति को काबू किया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम आजाद नगर निवासी अंकित बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उक्त अंकित के कब्जे से 2 अवैध पिस्तौल और 5 कारतूस बरामद हुए। अंकित के खिलाफ थाना आजाद नगर में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अंकित पहले भी आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है। थाना सिविल लाइन हिसार और आजाद नगर में हत्या प्रयास सहित 3 केस दर्ज हैं। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed