फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   300 people were arrested by registering 54 cases at the divisional level in a month

Hisar News: मंडलस्तर पर एक माह में 54 केस दर्ज कर 300 लोगों को किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
300 people were arrested by registering 54 cases at the divisional level in a month
हिसार। मंडल स्तर पर एक माह में एडीजीपी श्रीकांत जाधव की विशेष टीम ने अभियान चला कर विभिन्न मामलों में 54 केस दर्ज कर 300 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम का विशेष अभियान अवैध खुर्दों पर बिक रही शराब, देह व्यापार, सट्टा, हुक्का बार पर जारी है। सूचना मिलने पर टीम तुरंत कार्रवाई करती है। हिसार में कार्रवाई करते हुए 25 केस दर्ज किए हैं। आबकारी अधिनियम के 5 केस दर्ज कर 6 आरोपियों को पकड़ा। खुले में शराब पीकर हुडदंग करने वाले 69 को पकड़ा। सट्टा खाईवाली के 6 केस दर्ज कर 17 पकड़े और 1,47,862 की धनराशि बरामद की गई। अनैतिक कारोबार चलाने के जुर्म में 6 मुकदमे दर्ज कर 23 पुरुषों व 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। अवैध हुक्का बार पर कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बिहार से लाए गए 497 रेबीज के इंजेक्शन भी टीम ने बरामद किए। हांसी में खुले में शराब पीने के मामले में 2 केस दर्ज कर 40 को पकड़ा। अनैतिक कारोबार करने पर एक केस दर्ज कर 3 आरोपी पकड़े।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed