फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   30 buses will run from Hisar Depot for the Gogamedi Fair.

Hisar News: गोगामेड़ी मेले के लिए हिसार डिपो से चलेंगी 30 बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
30 buses will run from Hisar Depot for the Gogamedi Fair.
हिसार। राजस्थान के गोगामेड़ी में 2 से 6 सितंबर तक होने वाले मेले के लिए हरियाणा रोडवेज हिसार डिपो ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मेले के लिए 30 बसें चलाने का प्रस्ताव है जबकि पहले दिन 10 बसों का परमिट मिला है।
विज्ञापन

बसों के संचालन और चेकिंग के लिए कर्मचारियों की दो पालियों में ड्यूटी लगाई गई है। पहली पारी 2 सितंबर दोपहर 12 बजे से 5 सितंबर दोपहर 12 बजे और दूसरी 3 सितंबर दोपहर 12 बजे से 6 सितंबर दोपहर 12 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों ने कर्मचारियों को निर्धारित ड्यूटी स्थल पर तैनात रहने के निर्देश दिए हैं। हिसार चेक पोस्ट पर पहली पारी में निरीक्षक इंचार्ज अनिल कुमार के साथ परिचालक राजेंद्र सिंह, मनोज कुमार, संदीप कुमार और राजकुमार की ड्यूटी लगाई गई है। दूसरी पारी में निरीक्षक इंचार्ज भीम सिंह के साथ परिचालक नंदलाल, नरेश कुमार, संदीप कुमार और प्रदीप कुमार तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों की चेकिंग के लिए अलग टीम
अमरपुरा टोल पर पहली पारी में निरीक्षक इंचार्ज ओमप्रकाश, जगदीश चंद्र, सत्यवान, अशोक, उपनिरीक्षक धीरज और चालक अमित कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। दूसरी पारी में निरीक्षक इंचार्ज राजवीर सिंह के साथ वीर सिंह, आत्मदीप, कृष्ण, सुभाष (उपनिरीक्षक) और चालक नरेश कुमार तैनात रहेंगे। ये कर्मचारी हिसार से गोगामेड़ी जाने वाली बसों की चेकिंग करेंगे।
गोगामेड़ी में भी संभालेंगे व्यवस्था
गोगामेड़ी चेक पोस्ट पर भी दोनों पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पहली पारी में निरीक्षक इंचार्ज दिनेश कुमार के साथ परिचालक मनजीत, सत्यवान, नरेंद्र और मंजीत रहेंगे। दूसरी पारी में निरीक्षक इंचार्ज दीपक सिंह के साथ विकास कुमार, हरपाल सिंह, प्रदीप कुमार और होशियार सिंह की ड्यूटी लगाई गई है।
मेले में बसों के संचालन में पूरा सहयोग किया जाएगा। परिवहन विभाग को हर साल की तरह इस बार भी बसों के लिए नए टायरों का कोटा देना चाहिए। बसों के पहिए काफी घिस चुके हैं, जिससे हादसे का डर बना हुआ है।

- राजकुमार चौहान, प्रधान जिला रोडवेज यूनियन डिपो हिसार।
मेले में बसों का संचालन सुचारू रखने के लिए यातायात प्रबंधक हिसार और हांसी के अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बसें समय पर उपलब्ध करवाने और चेक पोस्ट पर कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मेले में बसों का संचालन सुचारू रखने और बसों से संबंधित आवश्यक कार्य पूरा कराने की जिम्मेदारी भी अधिकारियों को दी गई है।
- राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article