{"_id":"60315f708ebc3ee9575f3e36","slug":"3-lacs-of-fake-note-rupees-recovered-from-lefty-s-house-hisar-news-rtk596401127","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेफ्टी के घर से तीन लाख रुपये के नकली नोटों की गड्डी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेफ्टी के घर से तीन लाख रुपये के नकली नोटों की गड्डी बरामद
विज्ञापन
दो लाख रुपये के नकली नोट व हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए वांछित अपराधी सिरसा के चाहरदाला निवासी सुरेंद्र उर्फ लेफ्टी को पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। इसके साथ ही पुलिस ने जाली मुद्रा छापने वाले एक आरोपी को भी हिरासत में लिया। पुलिस ने फोटोस्टेट मशीन के अलावा आरोपी सुरेंद्र के घर अलमारी में पड़ी तीन लाख रुपये नकली नोट को भी बरामद कर लिया है।
नकली नोटों सहित पकड़े गए विनोद नगर निवासी सुरेंद्र उर्फ काला और नाम सुशील उर्फ काला के साथी राजस्थान के हनुमानगढ़ के गांव साहूवाला निवासी रवि को पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। इसके अलावा आरोपी रवि को पुलिस अपने साथ राजस्थान लेकर पहुंची। वहां पर उस प्रिंटर को कब्जे में लिया, जिससे रवि नकली नोट प्रिंट करता था।
रवि है नकली नोट छापने की साजिश का मास्टर माइंड
नकली नोट छापने में एमएससी पास रवि ही मास्टरमाइंड है। रवि एमएससी पास है और अकाउंटेंट की नौकरी करता था। इस दौरान उसे नशे की लत लग गई। जिसके लिए उसने नकली नोट छापने शुरू किए। रवि एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती था। जहां उसकी मुलाकात सुरेंद्र से हुई थी। वहीं, सुरेंद्र की दोस्ती सुशील से थी। तीनों ने मिलकर नकली नोट छापने की साजिश रची। मास्टरमाइंड रवि ने इस कार्य को अंजाम दिया और सुरेंद्र व सुशील को नोट देकर हिसार भेजा। आरोपी ये नकली नोट पहली बार नवंबर माह में, दूसरी बार दिसंबर में और तीसरी बार जनवरी माह में लाए थे। इस बार ये आरोपी जब नोट लेकर घूम रहे थे तो मौके से पुलिस ने दबोच लिया। मामले में आरोपी सुरेंद्र और सुशील को पुलिस शुक्रवार को अदालत में पेश कर जेल भेज चुकी है।