फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   29 rupees from Hisar to Delhi, then Chandigarh will have to pay 43 rupees more

हिसार से दिल्ली के 29 रुपये तो चंडीगढ़ के लिए देने होंगे 43 रुपये किराया अधिक

Mon, 01 Jun 2020 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
29 rupees from Hisar to Delhi, then Chandigarh will have to pay 43 rupees more
बसों का किराया बढ़ने से यात्रियों की जेब पर असर पड़ना शुरू हो चुका है। हालांकि कोरोना को देखते हुए अभी एक बस में 30 ही सवारियां भेजी जा रही हैं। जहां एक ओर पहले दिल्ली का हिसार से किराया 155 रुपये था, वहीं अब यात्रियों से 184 रुपये लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार अंबाला का पहले हिसार से 180 रुपये किराया था अब यात्रियों से 218 रुपये लिए जा रहे है। इससे जहां एक ओर यात्रियों की जेब पर असर पड़ रहा है, वहीं रोडवेज की भी आमदनी बढ़ी है। रोडवेज ने 15 पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाया है। इससे पहले 85 पैसे प्रति किलोमीटर किराया था।
विज्ञापन

दरअसल, हिसार और हांसी डिपो के पास 200 से ज्यादा बसें हैं। मगर कोरोना से बचाव करने के लिए अभी कुछ ही रूट पर बसें दौड़ाई जा रही हैं।
पहले और अब का किराया
पहले हिसार से दिल्ली 155 रुपये, अब 184 रुपये
पहले हिसार से अंबाला 180 रुपये, अब 218 रुपये
पहले हिसार से कैथल 110 रुपये, अब 131 रुपये
पहले हिसार से गुरुग्राम वाया झज्जर 160 रुपये, अब 190 रुपये
पहले हिसार से चंडीगढ़ 245 रुपये, अब 288 रुपये
वर्जन
यात्री किराया में बढ़ोतरी हुई है। जो बसें टोल से होकर गुजर रही हैं, उन यात्रियों से 1 रुपये 5 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया लिया जा रहा है। जो बसें टोल से नहीं गुजर रही हैं, उनसे एक रुपया प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धर्मपाल बूरा, एसएस, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed