फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   27199 people take vaccine in Hisar

एक दिन में रिकॉर्ड 27199 लोगों को लगा टीका

Tue, 22 Jun 2021 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
27199 people take vaccine in Hisar
बार परिसर में आयोजित वैक्सीनेशन कैंप में बार प्रधान मनदीप बिश्नोई, सचिव संदीप बूरा। - फोटो : Hisar
हिसार। कोरोना महामारी से बचाव के लिए सोमवार को जिले में वृहद टीकाकरण अभियान चलाया गया। अभियान को लेकर दिन भर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। एक ही दिन में 27199 लोगों को टीका लगया गया, जो अब तक का रिकॉर्ड है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रत्ना भारती ने बताया कि शहरी क्षेत्र हिसार क्षेत्र में सबसे अधिक 5966 लोगों ने टीका लगवाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आर्यनगर से 3496, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाला से 2393, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंगाली से 2553, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारनौंद से 2349, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसाय से 1225, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीसवाल से 3049, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरखी से 1930, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उकलाना से 1665 लोगों ने टीका लगवाया। हांसी शहरी क्षेत्र में 2042 और आदमपुर अस्पताल से 531 लोगों ने टीका लगवाया। विश्वास सीनियर सैकेंडरी स्कूल, राधा स्वामी सत्संग आश्रम , छाजूराम लॉ कॉलेज, ब्रह्माकुमारी आश्रम ज्योतिपुरा मोहल्ला, बार एसोसिएशन ऑफिस कोर्ट कॉम्प्लेक्स, कैंपस स्कूल एचएयू, भारत पेट्रोलियम धांसू रोड, सेंट्रल जेल वन और सिविल अस्पताल में वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किए गए।
विज्ञापन

महापौर ने कैंप का किया निरीक्षण
विवेकानंद स्मारक समिति के तत्वावधान में आरएसएस के स्वयंसेवकों के सहयोग से सोमवार को विश्वास स्कूल में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। महापौर गौतम सरदाना ने वैक्सीनेशन कैंप का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार परिसर में लगाया कैंप
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट मनदीप बिश्नोई ने सोमवार को बार में लगाए गए वैक्सीनेशन कैंप के लिए स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया। इससे पूर्व भी बार परिसर में 4 कैंप आयोजित किए जा चुके हैं। इस मौके पर सचिव एडवोकेट संदीप बूरा, उपप्रधान एडवोकेट राजेश यादव, सह सचिव पीयूष तापड़िया, कोषाध्यक्ष सीता राम भाटी, डॉ. नवनीत, डॉ. तरुण थे।
डॉ. कमल गुप्ता ने टीकाकरण शिविरों का किया निरीक्षण
विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने सोमवार को सेक्टर 1-4 स्वास्थ्य केंद्र, एचएयू परिसर स्थित कैंपस अस्पताल, ब्रह्म ज्ञान कुटिया में लगे टीकाकरण शिविरों का दौरा किया। वैक्सीन लगाए जाने की पूरी व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने लाभार्थियों से बातचीत की। उनके साथ मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूपवाला, विधानसभा संयोजक रामचंद्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष लोकेश असीजा व भूपेंद्र राघव भी उनके साथ मौजूद रहे।

प्लांट में 125 कर्मियों को लगाई वैक्सीन
भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड व ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन के तत्वावधान में भारत गैस एलपीजी बॉटलिंग प्लांट के कर्मचारियों के लिए कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। कैंप में प्रादेशिक प्रबंधक सुनील बराड़, ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष सतेंद्र सिंह, मैनेजर मुकुल जैन उपस्थित रहे। 125 कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed