फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   2.70 lakh rupees stolen from the shop's cupboard in broad daylight

Hisar News: दिन दहाड़े दुकान की अलमारी से चुराए 2.70 लाख रुपये

Sat, 05 Jul 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 05 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
2.70 lakh rupees stolen from the shop's cupboard in broad daylight
बरवाला। शहर के अग्रोहा मार्ग स्थित बाबा वजीर नाथ नामक खल बिनौला विक्रेता दुकान से अज्ञात ने अलमारी में रखी 2.70 लाख की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले की शिकायत दुकान संचालक जय प्रकाश ने पुलिस में दी है।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची व आगामी कार्रवाई करते के लिए सीसीटीवी खंगालने में जुट गई है। पुलिस को दी शिकायत में जय प्रकाश ने कहा है कि वह शुक्रवार को सुबह साढे 10 बजे के दुकान के पीछे सामान आदि चेक करने के लिए गया था। इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति दुकान में बने केबिन में रखी अलमारी से 2 लाख 70 हजार रुपये की नकदी निकाल कर ले गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी पीएसआई उपेंद्र ने बताया कि जय प्रकाश की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज जांचे जा रहे हैं। इस संबंध में सोशल मीडिया पर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की एक फुटेज भी वायरल हो रही है। इसमें एक व्यक्ति सीधा दुकान के केबिन में जाता है व रुपये उठाकर अलमारी को बंद कर फरार हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed