फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   26 corona infected were found for the second consecutive day

Hisar News: लगातार दूसरे दिन 26 कोरोना संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
26 corona infected were found for the second consecutive day
हिसार। जिले में कोरोना संक्रमित होने वालों की रफ्तार कम नहीं हो रही है। लगातार दूसरे दिन 26 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस साल मरीजों की संख्या बढ़कर 90 पहुंच गई। वहीं 77 सक्रिय केस हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग बढ़ा दी है। वहीं अस्पताल परिसर में लगा बड़ा ऑक्सीजन प्लांट जल्द शुरू हो जाएगा। विभाग के पास 50 लाख कर बजट पहुंच चुका है।
विज्ञापन

बढ़ रहे बुखार खांसी के मरीज
डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि पिछले एक माह से मौसम में हो रहे परिर्वतन के कारण वायरल, खांसी, सांस लेने में तकलीफ के रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। फिजिशियन की ओपीडी में 100 से अधिक मरीज दवा लेने के लिए आ रहे हैं। मंगलवार को 83 सैंपल भेजे गए थे जिनमें से 26 केस पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन

किसान नेता बोले-अस्पताल में स्टाफ की कमी, नहीं ले रहा कोई सुध
जिले के एक किसान नेता कोरोना संक्रमण के चलते नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। उन्होंने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में स्टाफ की कमी होने के कारण मरीजों की देखभाल नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना योद्धाओं को दोबारा से ज्वाइनिंग करवानी चाहिए, ताकि मरीजों की अच्छी तरफ से देखभाल हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मिनट में तैयार होगी 1000 लीटर ऑक्सीजन
नागरिक अस्पताल में लगा बड़ा ऑक्सीजन प्लांट इस माह में शुरू हो जाएगा। विभाग की तरफ से 50 लाख रुपये का बजट आया है। अधिकारियों ने पाइपलाइन बिछाने और बिजली से उसे जोड़ने के लिए बजट संबंधित विभाग को भेज दिया है। अगर, यह प्लांट शुरू हो जाता है तो एक मिनट में 1000 लीटर ऑक्सीजन तैयार होगी, जो पहले ऑक्सीजन प्लांट लगा है वह एक मिनट में 200 लीटर ऑक्सीजन तैयार होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed