फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   2500 youth ready to showcase their talent on 5 platforms of Youth Festival

Hisar News: यूथ फेस्टिवल के 5 मंचों पर कला दिखाने के लिए तैयार 2500 युवा तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
2500 youth ready to showcase their talent on 5 platforms of Youth Festival
जाट कॉलेज में युवा महोत्सव को लेकर फाइनल रिहर्सल करते छात्र। 
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में युवा महोत्सव 7 से 9 नवंबर तक होगा। युवा महोत्सव का शुभारंभ डॉ. एएस चावला (डीजीपी पुलिस एकेडमी मधुबन) करेंगे। समापन मौके पर जीजेयू कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई विजेताओं को सम्मानित करेंगे। युवा महोत्सव के आयोजन के लिए कमेटियां गठित की गई हैं। युवा महोत्सव के लिए 26 कॉलेजों ने पंजीकरण कराया है। जिसमें करीब 2500 से अधिक विद्यार्थी 5 मंचों पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए पहली बार कार्यक्रम विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स ग्राउंड में ओपन स्टेज पर आयोजित किए जाएंगे। यूथ फेस्टिवल में डांस, थिएटर, लिटरेरी, म्यूजिक, क्लासिकल डांस और सिंगिंग जैसी कुल 40 विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 5 अलग-अलग वेन्यू तय किए हैं, जहां एक साथ विविध गतिविधियां चलेंगी। आयोजन के लिए 25 कमेटियां बनाई गई हैं, जो इवेंट मैनेजमेंट, टाइमिंग, सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित कर रही हैं। विश्वविद्यालय की टीमें रोजाना सुबह से शाम 7 बजे तक रिहर्सल कर रही हैं। प्रत्येक इवेंट के लिए अलग-अलग ट्रेनर्स नियुक्त किए गए हैं। जो विद्यार्थियों को कला की बारीकियों का प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस बार जोनल तथा इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल एक साथ कराया जा रहा है। जिसके चलते कड़ा मुकाबला रहेगा।
विज्ञापन

मुख्य प्रतियोगिताएं
संगीत: हरियाणवी ग्रुप सोंग, वेस्टर्न ग्रुप सोंग, कव्वाली, पश्चिमी गायन एकल, हरियाणवी गान एकल, लोक गायन एकल, शास्त्रीय वाद्य एकल, शास्त्रीय गायन (एकल व समूह)।
विज्ञापन
विज्ञापन

नृत्य: हरियाणवी समूह नृत्य, वेस्टर्न ग्रुप डांस, फोक ग्रुप डांस, हरियाणवी सोलो डांस, वेस्टर्न सोलो डांस, फोक सोलो डांस, रीति-रिवाज नृत्य।
कलात्मक: ऑन-स्पॉट पेंटिंग, कार्टून प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, कोलाज, माइम, मोनो एक्टिंग।
साहित्यिक और भाषण: अंग्रेजी, हिंदी और संस्कृत भाषण, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत कविता, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत नाटक, हरियाणवी नाटक।


युवा महोत्सव को लेकर पिछले 20 दिन से तैयारी कर रही हूं। पहले युवा महोत्सव 26-28 अक्तूबर को प्रस्तावित था। हमने उस हिसाब से ही तैयारी शुरू कर दी थी। इस बार मुकाबला अधिक कड़ा होगा। इसके लिए रोजाना 4 से 5 घंटे तक अभ्यास कर रहे हैं। हमारे इवेंट की थीम सबसे अलग रहेगी।
-प्राची, प्रतिभागी छात्रा।
पहली बार जोनल यूथ फेस्टिवल के मंच पर प्रस्तुति देने का अनुभव रहेगा। रोजाना अभ्यास कर रहे हैं ताकि मंचन के समय किसी तरह की दिक्कत न आए। यूथ महोत्सव के लिए विद्यार्थी पूरे साल इंतजार करते हैं। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम किसी त्योहार से कम नहीं है। युवा खूब धमाल मचाने को तैयार हैं।

-आरती, प्रतिभागी छात्रा।
शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को अपनी कला प्रतिभा दिखाने के लिए युवा महोत्सव में बेहतर मौका मिलता है। युवा महोत्सव से निकले विद्यार्थी बालीवुड तक धूम मचा रहे हैं। युवा महोत्सव से अपने कॅरिअर की शुरुआत करने वाले जयदीप अहलावत अब बॉलीवुड में 30 से अधिक फिल्म कर चुके बड़े कलाकार हैं।
- संध्या, प्रतिभागी छात्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed