फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   25 thousand primary yoga instructors will be appointed in Haryana

Hisar News: हरियाणा में 25 हजार प्राथमिक योग प्रशिक्षकों की होगी नियुक्ति

Fri, 21 Jun 2024 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 21 Jun 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
25 thousand primary yoga instructors will be appointed in Haryana
हिसार। पूरे देश में सबसे पहले स्कूली पाठ्यक्रम में योग को विषय के रूप में लागू करने वाले प्रदेश हरियाणा में युवाओं के लिए जल्द ही रोजगार के द्वार खुलने वाले हैं। सूबे के सरकारी स्कूलों में 25 हजार प्राथमिक योग प्रशिक्षकों की नियुक्तियां की जाएंगी। इतना ही नहीं प्रदेश के केंद्रीय विद्यालयों व पीएम श्री स्कूलों में भी एक हजार योग प्रशिक्षक के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी ताकि सरकारी स्कूलों में योग विषय को पढ़ाने के लिए विशेषज्ञ मिल सकें। वीरवार को हिसार आए हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन जयदीप आर्य ने विशेष बातचीत में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


जयदीप आर्य ने बताया कि सरकार की ओर से योग को अधिकाधिक अपनाने के लिए इसे पाठ्यक्रम में शामिल किया है। योग विषय पढ़ने पर विद्यार्थियों को ग्रेस मार्क अर्थात अतिरिक्त अंक देने का फैसला भी किया है। एनसीसी, एनएसएस वॉलिंटियर को भी 5-5 अतिरिक्त अंक दिए जाते हैं। इसी प्रकार योग विषय लेने पर भी अतिरिक्त अंक मिलेंगे। उन्होंने बताया कि पूरे देश में हरियाणा ऐसा पहला राज्य है, जो योग की पॉलिसी बनाकर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रहा है। हरियाणा योग आयोग व आयुष विभाग के विशेषज्ञों ने राष्ट्रीय स्तर पर योग को अपनाने वाले राज्यों का सर्वे किया था। इसके परिणाम जब सामने आए तो चौंकाने वाले थे। सर्वे में पाया कि योग की पॉलिसी बनाकर इसे रोजगार के रूप में अपनाने में हरियाणा देश भर में पहले पायदान पर है।
विज्ञापन


हरियाणा के बाद कई राज्यों ने अपनाया
आर्य ने बताया कि जैसे ही हरियाणा में योग को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला तो गुजरात, गोवा, सिक्किम, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ व चंडीगढ़ में भी योग को पाठ्यक्रम के रूप में अपनाने व रोजगार की पॉलिसी बनाने की होड़ सी मच गई है। उन्होंने बताया कि हरियाणा पहला ऐसा राज्य होगा, जहां प्राथमिक चरण में योग के पांच हजार खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा। योग को ओलंपिक में शामिल किया जाता है तो ये खिलाड़ी 2036 में होने वाले ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा योग आयोग जारी करेगा सी सर्टिफिकेट, रोजगार में मिलेगी प्राथमिकता
हरियाणा सरकार ने योजना तैयार की है कि जो भी विद्यार्थी योग में करियर संवारना चाहता है तो उसे हरियाणा योग आयोग की तरफ से सी सर्टिफिकेट दिया जाएगा। जैसे ही योग से संबंधित किसी भी पद पर नौकरियां निकलती हैं तो सी सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। ऐसे युवाओं को लिपिकीय वर्ग की नौकरी मिल सकती है।



ज्यादा से ज्यादा युवाओं को योग से जोड़ने के लिए कई योजनाएं तैयार की जा रही हैं। हरियाणा में योग के 5 हजार खिलाड़ी तैयार करेंगे, शिक्षा विभाग में 25 हजार प्राथमिक योग प्रशिक्षकों व एक हजार योग प्रशिक्षकों की नियुक्तियां की जाएंगी। - जयदीप आर्य, चेयरमैन, हरियाणा योग आयोग, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed