{"_id":"5c8aa02ebdec2214435faffb","slug":"21552588846-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की बर्ड-डे पार्टी से लौट रही बेस्ट एक्टर्स शिवानी की मौत, दो सहेली घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त की बर्ड-डे पार्टी से लौट रही बेस्ट एक्टर्स शिवानी की मौत, दो सहेली घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। हांसी के राजकीय कॉलेज की तीन छात्राएं स्कूटी पर सवार होकर अपनी फ्रेंड का बर्थ डे मनाने हिसार पहुंचीं। वीरवार दोपहर बाद करीब दो बजे जब वे लौट रही थीं तो मय्यड़ गांव में धागा मिल के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, इससे तीनों छात्राएं घायल हो गईं। उन्हें राहगीरों ने नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया। देर शाम तक पुलिस कार्रवाई में जुटी थी। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार हांसी निवासी शिवानी, सिसाय बोलान निवासी ज्योति पुत्री रलदू राम और मय्यड़ निवासी शीतल पुत्री रमेश वीरवार को स्कूटी से हिसार निवासी अपनी दोस्त कविता की बर्थ डे पार्टी में शामिल होने आई थीं। रलदू राम ने बताया कि शिवानी राजकीय कॉलेज हांसी में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी, जबकि ज्योति बीएएसी अंतिम वर्ष और शीतल बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। पार्टी के बाद दोपहर करीब दो बजे जब वे लौट रही थीं तो हादसे का शिकार हो गईं। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक शिवानी के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई। पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह किया जाएगा।
यूथ फेस्टिवल में जीता था बेस्ट एक्टर्स का खिताब
बताया जा रहा है कि शिवानी प्रतिभावान थीं और अपने कॉलेज की तरफ से सांस्कृतिक गतिविधियों में अकसर भाग लेती थीं। हाल ही में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में हुए यूथ फेस्टिवल में उसने बेस्ट एक्टर्स का खिताब भी हासिल किया था। उसके पिता का देहांत हो चुका है और उसका एक छोटा भाई, छोटी बहन और मां हैं।