फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   स्कूलों की मान्यता रिन्यू की बजाए होगी रिव्यू- कुंडू

स्कूलों की मान्यता रिन्यू की बजाए होगी रिव्यू- कुंडू

Fri, 09 Nov 2018 02:09 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों की मान्यता रिन्यू की बजाए होगी रिव्यू- कुंडू
स्कूलों की मान्यता रिन्यू की बजाए होगी रिव्यू : कुंडू
विज्ञापन

हिसार। पिछले दस वर्षों से चल रहे मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को अब दोबारा से फार्म नंबर दो व दोबारा मान्यता के लिए फीस भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन स्कूलों की मान्यता रिन्यू की बजाए इन स्कूलों की समीक्षा (रिव्यू) की जाएगी। इसको लेकर जल्द ही सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किए जाएंगे। यह आश्वासन संयुक्त शिक्षा निदेशक राजीव प्रसाद ने हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ के प्रतिनिधिमंडल को दिया। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू की अध्यक्षता में मिले प्रतिनिधिमंडल ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए जल्द समाधान करने की मांग की थी।

विदित हो कि शिक्षा विभाग की ओर से दस वर्ष से मान्यता प्राप्त स्कूलों को दोबारा मान्यता के लिए फार्म नंबर दो भरवाने व फीस के तौर पर साढ़े दस हजार रुपये भरने के लिए निर्देश जारी किए थे। हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ ने गत 26 अक्तूबर को इस मुद्दे को संयुक्त शिक्षा निदेशक राजीव प्रसाद के समक्ष प्रमुखता के साथ उठाया था, जिसमें संयुक्त शिक्षा निदेशक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया था कि वे नियमों को पढ़कर इस समस्या का समाधान कराएंगे। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने बताया कि न तो हरियाणा स्कूल शिक्षा नियमावली और न ही मान्यता संबंधी फाइल में इस तरह का जिक्र है कि मान्यता प्राप्त स्कूलों को दस वर्ष बाद दोबारा फार्म नंबर दो और साढ़े दस हजार रुपये फीस भरनी होगी। इसमेें दस वर्ष के उपरांत केवल स्कूलों की समीक्षा (रिव्यू) करने का जिक्र है ताकि यह जाना जा सके कि मान्यता लेने वाले स्कूल चल रहे हैं या नहीं। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने भी माना कि स्कूलों की मान्यता रिन्यू की बजाए रिव्यू की जाएगी और इस संबंध में जल्द ही सभी डीईओ को पत्र जारी कर देंगे। इस मौके पर प्रांतीय उपप्रधान संजय धत्तरवाल, अजय खुडिया, रवि बिश्रोई, सुरेश फतेहाबाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed