{"_id":"5999df7e4f1c1beb258b476d","slug":"21503256446-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा की कड़ी, आठ और नाके लगा जिला किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा की कड़ी, आठ और नाके लगा जिला किया सील
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
डेरामुखी प्रकरण को लेकर पुलिस अलर्ट है। पुलिस ने रूटीन के नाकों के अलावा जिले में आठ और नाके लगाकर पूरे जिले की नाकेबंदी कर दी है। इसके अलावा नामचर्चा घरों पर पुलिस की खुफिया नजर है। पुलिस ने बरवाला और मुगलपुरा के नामचर्चा घरों में जाकर अनुयायियों से फैसले को लेकर शांति बनाए रखने की अपील की है।
डीएसपी जयपाल सिंह बरवाला में हांसी रोड स्थित और गांव मुगलपुरा के नामचर्चा घरों में गए। वहां नामचर्चा हो रही थी। डीएसपी जयपाल सिंह ने अनुयायियों को संबोधित किया कि डेरामुखी का 25 अगस्त को पंचकूला की सीबीआई कोर्ट में फैसला आने वाला है। वे फैसले को लेकर सजग रहें और ऐसा कोई काम न करें, जिससे कानून व्यवस्था बिगड़े। फैसला जो भी आए, वे उसका स्वागत करें। वे ध्यान रखें कि कोई अफवाह न फैलाने पाएं। इसके साथ भड़काने वाले शरारती तत्वों से सावधान रहें। किसी के बहकावे में न आएं। कोई आदमी संदिग्ध लगे तो उसकी जानकारी पुलिस को दें।
जहाजपुल की धर्मशाला मेें हुई नामचर्चा
पुलिस के अनुसार अनुयायियों ने रविवार शाम पांच से साढे़ सात बजे तक जहाजपुल की एक धर्मशाला में नामचर्चा की। पुलिस के खुफिया तंत्र की इस पर नजर थी। नामचर्चा में महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। इसके अलावा पुलिस गांव गंगवा के डेरे को लेकर भी सचेत थी।
विज्ञापन
यहां लगाए आठ नाके, दो-दो असलाहधारी तैनात
पुलिस के अनुसार रूटीन के नाकों के अलावा ताजा माहौल को देखते हुए आठ और नाके लगाए गए हैं। इन नाकों पर कर्मचारियों की संख्या तीन से आठ तक है। पुलिस ने फतेहाबाद बॉर्डर पर गांव मुगलपुरा, बरवाला में नामचर्चा घर के पास, मुगलपुरा में जलपान घर के पास, गंगवा में नामचर्चा घर के पास, सलेमगढ़ में नामचर्चा घर के पास, बालसमंद में भादरा बॉर्डर पर, मोडाखेड़ा में भादरा बॉर्डर पर और अग्रोहा के पास फतेहाबाद बॉर्डर पर रविवार को नाके लगाए गए हैं। इन नाकों पर दो-दो कर्मचारियों को असलाह समेत तैनात किया गया है। डीएसपी स्तर के अधिकारी नाकों को चेक कर रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेजेंगे।
फोटो ...19
हर नाके पर दो-दो गनमैन तैनात, डीएसपी ने नामचर्चा घरों में जाकर डेरा प्रेमियों से की शांति की अपील